
Cheteshwar Pujara, Ranji Trophy: जिस मैच में अजिंक्य रहाणे ने जड़ा शतक, उसी में जीरो पर OUT हुए चेतेश्वर पुजारा
AajTak
रणजी ट्रॉफी में मुंबई और सौराष्ट्र के खिलाफ खेले जा मुकाबले में चेतेश्वर पुजारा बिना खाता खोले पवेलियन वापस लौट गए. दोनों खिलाड़ियों का श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट टीम में चयन रणजी ट्रॉफी प्रदर्शन से ही होगा.
अहमदाबाद में मुंबई और सौराष्ट्र के बीच खेले जा रहे रणजी लीग राउंड के मुकाबले में चेतेश्वर पुजारा बिना खाता खोले चौथी गेंद पर ही पवेलियन वापस लौट गए हैं. इसी मुकाबले की पहली पारी में अजिंक्य रहाणे ने शतक जड़ा था. इन दोनों खिलाड़ियों की टेस्ट टीम में जगह को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












