
Cheetah Is Back India vs Namibia T20I: जहां से आए 8 चीते, उस नामीबिया से वर्ल्ड कप में हो सकता है भारत का मुकाबला!
AajTak
भारतीय क्रिकेट टीम को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप खेलना है. इसमें एक बार फिर नामीबिया से मुकाबला होने की संभावना है. यह मैच 27 अक्टूबर को हो सकता है. अफ्रीकी देश नामीबिया से ही 8 चीतों को भारत लाया गया है. इन सभी चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में रिलीज कर दिया गया है.
Cheetah Is Back India vs Namibia T20I: अफ्रीकी देश नामीबिया से 8 चीतों को भारत लाया गया है. इन सभी चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में रिलीज कर दिया गया है. 1952 में भारत में विलुप्त प्रजाति घोषित कर दिए गए चीतों को फिर से यहां बसाने के लिए ईरान से सबसे पहले बात की गई.
ईरान की कई शर्तों की वजह से बात नहीं बन सकी, तब काफी अध्ययन के बाद अफ्रीकी चीतों को भारत लाने का प्लान बना. इस बार नामीबिया से संपर्क किया गया और इस देश ने भारत से मित्रता निभाते हुए हां भी कर दी.
भारत से नहीं जीत सकी नामीबियाई टीम
नामीबिया के साथ भारत की यह मित्रता क्रिकेट के मैदान पर भी दिखती है. क्रिकेट के मैदान पर अब तक भारतीय और नामीबिया टीम के बीच कुल 2 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इनमें एक टी20 और एक वनडे मैच रहा. दोनों में ही भारतीय टीम को जीत मिली.
भारत-नामीबिया के बीच इंटरनेशनल मैच
कुल मैच: 2 भारत जीता: 2 नामीबिया जीता: 0

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











