
Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई
AajTak
चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो गई है. आज से श्रद्धालु अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे. पिछले साल चारधामों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए इस बार दर्शन के लिए प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या को बढ़ाने पर भी कोई फैसला हो सकता है.
चारधाम यात्रा के लिए आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो गई है. पर्यटन विभाग का पोर्टल सुबह सात बजे खुल गया है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यात्रा शुरू होने से दो माह पहले एडवांस बुकिंग शुरू की जा रही है. अप्रैल महीने में चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे.
चारधाम यात्रा पर आज किए जाएंगे अहम फैसले
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज चारधाम यात्रा की तैयारियों पर समीक्षा बैठक की जाएगी और इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे. बैठक में चारधाम यात्रा की व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई निर्णय हो सकते हैं. पिछले साल चारधाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए इस बार दर्शन के लिए प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या को बढ़ाने पर भी कोई फैसला हो सकता है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक बैठक में बदरीनाथ के लिए प्रतिदिन करीब 18 हजार, केदारनाथ धाम के लिए 15 हजार, गंगोत्री के लिए नौ हजार और यमुनोत्री के लिए छह हजार यात्रियों की संख्या तय करने पर फैसला हो सकता है.
इसके अलावा चारधाम यात्रा मार्गों पर खाने-पीने और स्वास्थ्य सुविधा, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में यात्रियों के ठहरने, बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में वीआईपी दर्शन के लिए शुल्क तय करने, बसों का प्रबंधन, घोड़ा खच्चरों का स्वास्थ्य परीक्षण करने, पैदल मार्गों पर गर्म पानी की व्यवस्था, शेड, सड़कों की मरम्मत समेत कई चीजों पर निर्णय लिया जाएगा.
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन पर्यटन विभाग ने रजिस्ट्रेशन को लेकर इस बार चार विकल्प दिए हैं. चारधाम यात्रा के लिए पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in, व्हाट्सअप नंबर 8394833833, टोल फ्री नंबर 1364 और मोबाइल ऐप touristcare uttrakhand के जरिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है. सुबह सात बजे से ही वेबसाइट, टोल फ्री नंबर, व्हाट्सअप नंबर और मोबाइल ऐप पर रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं. श्रद्धालु वेबसाइट, व्हाट्सअप नंबर, टोल फ्री नंबर और मोबाइल ऐप किसी पर भी अपनी सहुलियत के हिसाब से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









