
Chandigarh Mayor Election: सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह से क्या-क्या सवाल पूछे
AajTak
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई कथित धांधली मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाया था. अब अदालत की कार्रवाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें CJI डीवाई चंद्रचूड़ रिटर्निंग ऑफिसर से तीखी सवाल कर रहे हैं.
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को विजयी घोषित कर दिया. अदालत ने कहा कि मेयर चुनाव में अवैध करार दिए गए आठ बैलेट पेपर मान्य माने जाएंगे. इसके साथ ही रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह को कोर्ट की अवमानना का नोटिस जारी किया गया है. अब कोर्ट की कार्यवाही का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह से सवाल जवाब कर रहे हैं.
'इसलिए देखा कैमरा...'
वीडियो में मुख्य न्यायाधीश अनिल मसीह को चेतावनी देते हुए कहते हैं कि मैं आप से कुछ सवाल पूछ रहा हूं अगर आपने सही जवाब नहीं दिया तो आपको सजा मिलेगी. आप इस वक्त किसी राजनीतिक पार्टी की मीटिंग में नहीं, बल्कि अदालत में खड़े हैं और ये बात आपके लिए समझना जरूरी है. ये काफी गंभीर मामला है, हमने इस मामले का वीडियो भी देखा है. आप कैमरे की ओर देखते हुए बैलेट पेपर से छेड़छाड़ क्यों कर रहे थे.
इसका जवाब देते हुए अनिल मसीह कहते हैं सर, वहां मौजूद पार्षद कैमरा-कैमरा बोलते हुए काफी शोर मचा रहे थे. मुझे लगा ये लोग कैमरे के बारे में इतनी क्यों बात कर रहे हैं... इसीलिए मैंने कैमरे की ओर देखा था.
'हाइलाइट कर रहा था बैलेट' इसके बाद चीफ जस्टिस ने उनसे पूछा, पर आप बैलेट पेपर में निशान क्यों बना रहे थे. इसका जवाब देते हुए रिटर्निंग ऑफिसर ने कहा कि सर वोटिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, मैं सभी बैलेट पेपर पर साइन कर रहा था और मैं उन्हें हाइलाइट कर रहा था. ताकि वो फिर से मिल न जाएं. CJI ने पूछा कि वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि कुछ बैलेट पेपर के ऊपर क्रॉस का निशान बना हुआ है और आप कुछ पर साइन कर अपने एक ट्रे में रख रहे थे, जबकि अन्य बैलेट पेपर पर साइन कर आप अलग रख रहे थे. क्या आपने ऐसा किया है पहले हां या नहीं में इसका जवाब दें और कितने बैलेट पेपर पर अपने ऐसा निशान बनाया था. चीफ जस्टिस के सवाल पर बोलते हुए अनिल मसीह ने कहा, हां सर. 8 बैलेट पेपर पर, लेकिन मैं सिर्फ उनको हाइलाइट कर रहा था. ताकि वो अन्य बैलेट पेपरों में न मिलें. उन्होंने आगे कहा कि इस पूरे घटना क्रम के बाद AAP के दो पार्षद आए और मैंने उन्हें 12 और 16 का आंकड़ा बताया तो उन्होंने मुझ से सारे बैलेट पेपर छीन लिए और उन्हें फाड़ने लगे. चंडीगढ़ पुलिस ने बैलेट को बचाया.
इसके बाद सीजेआई ने उनसे पूछा, पर आप बैलेट पेपर को डीफेस क्यों कर रहे थे. आपका अधिकार बैलेट पेपर के नीचे साइन करना है. वो आप कर सकते हैं, लेकिन कौन-से रूल के हिसाब से आपको बैलेट पेपर पर निशान बनाने की इजाजत मिली है. इस पर अनिल मसीह ने कहा कि सर मैंने जब उन बैलेट पेपर को देखा तो मुझे लगा कि इन बैलेट पेपर को कुछ अलग निशान देने की कोशिश की गई है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







