
Career without CUET: सीयूईटी परीक्षा में फेल हो गए या मनपसंद कॉलेज नहीं मिला तो क्या करें? ये हैं बेस्ट ऑप्शन
AajTak
ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) का आयोजन किया जा रहा है. इस परीक्षा में अगर कोई कैंडिडेट फेल हो जाए या उसे मनपसंद कॉलेज ना मिले तो वह बिल्कुल भी परेशान ना हो. आइए जानते हैं सीयूईटी में असफल होने पर कैंडिडेट्स के पास क्या-क्या ऑप्शन हैं.
What if candidate fails in CUET: 12वीं के बाद ग्रेजुएशन कोर्स करने के लिए हर स्टूडेंट अपने लिए बेस्ट कॉलेज चाहता है. ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट देना होता है, इस परीक्षा में स्कोर के आधार पर कैंडिडेट्स को टॉप कॉलेज और मनपसंद विषय मिलता है. ऐसे में स्टूडेंट्स 12वीं के दौरान ही सीयूईटी परीक्षा की तैयारी में लग जाते हैं, लेकिन अगर सीयूईटी एग्जाम क्लियर ना हो तो? क्या स्टूडेंट कभी ग्रेजुएशन नहीं कर पाएगा? अगर आप सीयूईटी एग्जाम क्लियर ना कर पाएं तो इसमें परेशान होने की जरूरत नहीं है. आपके सामने कई अन्य विकल्प भी हैं.
सबसे पहले तो यह समझ लीजिए कि सिर्फ सीयूईटी एग्जाम क्लियर करना आपके सफल करियर को तय नहीं करता है. यह सिर्फ ग्रेजुएशन कोर्स करने के लिए एक पड़ाव है. सीयूईटी परीक्षा पास ना करने की स्थिति में छात्र-छात्राएं अन्य प्राइवेट यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए फॉर्म भर सकते हैं. देश में असम विश्वविद्यालय, मिजोरम विश्वविद्यालय, तेजपुर विश्वविद्यालय समेत कई ऐसे विश्वविद्यालय हैं जो बिना सीयूईटी स्कोर के कैंडिडेट्स का एडमिशन करते हैं.
बिना सीयूईटी के प्रवेश देने वाले संस्थान
अगर आप सीयूईटी ना कर पाएं और अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिला ना मिल पाए तो आप विदेश में किसी भी यूनिवर्सिटी में दाखिला पा सकते हैं. अगर यह आपके बजट में है तो यह एक अच्छा ऑप्शन है. विदेश में पढ़ाई करने के लिए आप चाहे तो एजुकेशन लोन भी ले सकते हैं. कोर्स के प्रकार, शिक्षण संस्थान और उधारकर्ता की एलिजिबिलिटी के आधार पर लोन राशि की सीमा तय की जाती है. घरेलू कोर्स के लिए 50 लाख रुपये तक और विदेश में पढ़ाई के लिए एक करोड़ रुपये तक का लोन मिलता है.
एजुकेशन लोन से विदेश में पढ़ाई
अगर आप विदेश में लोन लेकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो कुछ मानकों को पूरा करना जरूरी है जैसे, उच्च शिक्षा के लिए भारत या विदेश में किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन तय हो चुका हो. आवेदक 12वीं की परीक्षा पास कर चुका हो. लोन एप्रूवल के दौरान बैंक आवेदक से संस्थान का एडमिशन लेटर, फीस स्ट्रक्चर, अभिभावक की सैलरी स्लिप और आयकर रिटर्न (आईटीआर) की कॉपी मांग सकता है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









