
Cancelled Trains List Today: मुंबई-दिल्ली-यूपी से बिहार तक आज ये 345 ट्रेनें रद्द, देखें रेलवे की लिस्ट
AajTak
Indian Railway Cancelled Trains List: रेलवे ने आज यानी 28 फरवरी, 2023 को 345 ट्रेनों को पूर्ण रूप से रद्द कर दिया है, जिसमें मुंबई, दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब समेत देश भर के विभिन्न राज्यों के अलग-अलग रूट्स की विभिन्न ट्रेनें शामिल हैं. आइए देखते हैं कैंसिल ट्रेनों की पूरी लिस्ट.
Cancelled Trains Today 28 Feb 2023: रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in पर सुबह 11 बजे तक के अपडेट के मुताबिक, आज यानी 28 फरवरी 2023 को 345 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है, जबकि 55 ट्रेनों को आंशिक तौर पर कैंसिल (Partially Cancelled) किया गया है. वहीं, 48 ट्रेनों के रूट्स डायवर्ट (Diverted Trains) और 39 ट्रेनों को रीशेड्यूल भी किया गया है.
इन ट्रेनों में दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब समेत देश भर के विभिन्न राज्यों की पैसेंजर ट्रेनें, एक्सप्रेस गाड़िया और स्पेशल गाड़ियां शामिल हैं. बता दें कि हर रोज हजारों लोग ट्रेनों में सफर करते हैं. ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railway) डेवलेपमेंट कार्य भी करता रहता है. जिसकी वजह से कई बार ट्रेनें रद्द करनी पड़ती हैं तो कुछ ट्रेनों के रूट को डायवर्ट भी करना पड़ता हैं. हालांकि, यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे अपनी आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ के जरिए प्रभावित ट्रेनों की जानकारी भी अपडेट करता है.
Cancelled Trains Today 28 feb 2023: रेलवे ने आज रद्द कर दीं ये ट्रेनें
वहीं, रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in के जरिए पूरी लिस्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा, NTES मोबाइल ऐप के जरिए भी ट्रेनों के कैंसिल, रूट डायवर्ट और रिशेड्यूलिंग की जानकारी हासिल की जा सकती है.
क्यों कैंसिल हुई है ट्रेनें?
NTES ट्रेनों को कैंसिल होने पर कोई स्पष्ट कारण नहीं बताता है. माना जाता है कि विभन्न रूट्स पर पटरियों के दोहरीकरण एवं रेलवे के इंटरलॉकिंग और नॉनइंटरलॉकिंग कार्यों समेत अनेक परिचालन कारणों (Operating Reasons) से ट्रेनों को कैंसिल किया जाता है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










