
Calcium Deficiency: कैल्शियम की कमी से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, इन तरीकों से दूर करें इसकी कमी
AajTak
कैल्शियम इंसान की ओवरऑल सेहत लिए बेहद जरूरी है. इसकी कमी होने पर ऑस्टियोपोरोसिस, ब्लड प्रेशर, मांसपेशियों cमें दर्द, जोड़ों में जकड़न और हृदय रोग जैसी कई बीमारियां हो सकती हैं. दूध और उससे बनें प्रॉडक्ट्स कैल्शियम के सबसे बड़े सोर्स हैं लेकिन अगर आप किसी वजह से दूध का सेवन नहीं कर सकते तो कई और चीजों से भी कैल्शियम की कमी पूरी की जा सकती है.
कैल्शियम शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है. यह हमारी हड्डियों और दांतों के स्वास्थ्य को बेहतर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इतना ही नहीं हृदय और शरीर की मांसपेशियों के लिए भी कैल्शियम जरूरी है. कैल्शियम शरीर में खून के थक्के नहीं जमने देता. साथ ही शरीर के विकास में भी मुख्य भूमिका निभाता है. शरीर में कैल्शियम की कमी से हाइपोग्लाइसीमिया, ऑस्टियोपोरोसिस और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं.
कैल्शियम की कमी से होती हैं ये बीमारियां
कैल्शियम की कमी से ब्लड प्रेशर, मांसपेशियों और जोड़ों में जकड़न, दांतों में दर्द, ड्राई स्किन, नाखून का कमजोर होना और टूटना जैसी कई परेशानियां होती हैं. शरीर में कैल्शियम की कमी से हृदय रोग होने की संभावना बढ़ जाती है. कैल्शियम की कमी से हार्ट अटैक और स्ट्रोक होने का खतरा बहुत अधिक बढ़ जाता है. कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में दूध, दही, पनीर और हरी सब्जियों की मात्रा को बढ़ाना चाहिए.
क्यों जरूरी है कैल्शियम
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ ऑफिस ऑफ डाइटरी सप्लीमेंट्स के आंकड़ों के अनुसार, वयस्कों को हर दिन कम से कम एक हजार मिलीग्राम कैल्शियम का सेवन करने की सलाह दी जाती है. उम्र और जेंडर के हिसाब से इसकी नियमित मात्रा में थोड़ा बदलाव हो सकता है. क्या आप जानते हैं महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा कैल्शियम की जरूरत होती है.
कैल्शियम का सबसे बड़ा स्रोत दूध और दूध से बने उत्पाद हैं. लेकिन कुछ लोगों को दूध से एलर्जी होती है. कई लोगों को यह पसंद नहीं होता तो वहीं वीगन लोग दूध का सेवन नहीं करते हैं. ऐसे में यहां हम आपको बताएंगे कि कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए आप दूध और उससे बने प्रॉडक्ट्स की जगह किन फूड प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









