
Business Idea: घर में लगाएं ब्रेड बनाने की फैक्ट्री, गजब है कमाई... इतने पैसे में शुरू हो जाएगा बिजनेस
AajTak
Bread Factory Business Idea : देश के लगभग हर घर में ब्रेड का इस्तेमाल होता है. नास्ते में चाय के साथ या फिर कोई डिश बनाने में ये यूज होता है. इसकी डिमांड तेजी से बढ़ रही है और इसे देखकर कहना गलत न होगा कि Bread का बिजनेस आपको कमाई कराने वाला साबित हो सकता है.
अगर आप अपना बिजनेस स्टार्ट करने का प्लान बना रहे हैं और ऐसा कारोबार करना चाहते हैं जिसमें निवेश कम हो और प्रॉफिट अच्छा, तो फिर ये खबर आपके लिए है. हम आपका ऐसा Business Idea देने जा रहे हैं, जो हर महीने बंपर कमाई कराने वाला साबित हो सकता है और इस धंधे के मंदा पड़ने की संभावना भी बेहद कम है, क्योंकि इस चीज का इस्तेमाल रोजाना घरों में होता है. ऐसे में इसकी डिमांड कम होने वाली नहीं है. आप ब्रेड की फैक्ट्री (Bread Factory) लगाकर बिजनेस शुरू कर सकते हैं.
रोजाना ब्रेड की रहती है भारी डिमांड देश के लगभग हर घर में ब्रेड का इस्तेमाल होता है. नास्ते में चाय के साथ या फिर कोई डिश बनाने में ये यूज होता है. इसकी डिमांड तेजी से बढ़ रही है और इसे देखकर कहना गलत न होगा कि Bread का बिजनेस आपको कमाई कराने वाला साबित होगा. सबसे खास बात कि इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको इन्वेस्टमेंट भी कम करना होगा और इसके लिए लोन भी आसानी से मिल सकता है. सरकार की ओर से संचालित प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PM Mudra Yojana) का सहारा आप इस कारोबार को शुरू करने के लिए ले सकते हैं.
5 लाख के निवेश से शुरू होगा काम अगर आपका बजट कम है तो इस बिजनेस को छोटे स्तर से शुरू किया जा सकता है. अगर निवेश की बात करें तो इसे करीब 5 लाख रुपये का इन्वेस्टमेंट करके स्टार्ट कर सकते हैं. वहीं बिजनेस को बड़े लेवल पर शुरू करते हैं तो आप अपने हिसाब से लागत में इजाफा कर सकते हैं. ब्रेड का कारोबार (Bread Business) शुरू करने के लिए आपके लिए जो जरूरी संसाधन चाहिए उनमें फैक्ट्री लगाने के लिए लगभग 500 से 800 वर्गफीट की जगह होना सबसे जरूरी है. जहां पर ये सेटअप लगाया जा सके.
मशीनों और रॉ मैटेरियल्स पर खर्च फैक्ट्री लगाने के लिए जगह के अलवा इस कारोबार के लिए जो चीजें अहम हैं, उनमें मशीन, बिजली-पानी की सुविधा और कर्मचारियों की जरूरत (अपने बिजनेस प्लान के मुताबिक) होगी. अगर इसमें इस्तेमाल होने वाली मशीनों की बात करें तो Dough kneading machine (अनुमानित कीमत- 50,000 – एक लाख रुपये), Bread slicing machine (अनुमानित कीमत- 35000– 50000 रुपये), ओवन (अनुमानित कीमत- 50000–एक लाख रुपये) का खर्च आाता है.
इन मशीनों को आप ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से खरीद सकते हैं. मशीनों के अलावा आपको फैक्ट्री में ब्रेड तैयार करने के लिए रॉ मैटेरियल्स की जरूरत होती है. ये आसानी से मिलते हैं, इनमें मैदा, ग्लूटेन, ब्रेड इंप्रूवर, कैल्शियम पाउडर, सुखी खमीर, नमक, चीनी, तेल, पैकिंग के लिए सामग्री की आवश्यकता होती है.
FSSAI से लेना होगा लाइसेंस जैसा कि ब्रेड एक फूड प्रोडक्ट है, तो जाहिर इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा. इस बिजनेस के लिए आपके पास FSSAI license और जीएसटी नंबर होना आवश्यक है. इसके साथ ही आप अपने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से NOC भी प्राप्त कर लें. यदि आप इस बिजनेस को बड़े स्तर पर शुरू कर रहे हैं और अपना एक ब्रांड बनाना चाहते हैं तो आप उसके लिए भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इसके बाद आप अपनी फैक्ट्री स्टार्ट कर प्रोडक्शन शुरू कर सकते हैं.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









