
Budh Uday 2025: दशहरा पर बुध होंगे कन्या राशि में उदय, इन राशियों को होगा फायदा
AajTak
Budh Uday 2025: इस साल दशहरा बहुत ही खास रहने वाला है क्योंकि इस दिन ग्रहों की चाल बड़ा बदलाव दिखा रही है. दरअसल, इस दिन बुध के उदय से कई राशियों की किस्मत पलट सकती है. व्यापार, करियर और पढ़ाई से जुड़े मामलों में नया जोश और अवसर मिलने के संकेत हैं.
Budh Uday 2025: इस बार दशहरा 2 अक्टूबर, गुरुवार को मनाया जाएगा. पंचांग के मुताबिक, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को हर साल दशहरा यानी विजयादशमी का त्योहार मनाया जाता है. ग्रहों और नक्षत्रों के नजरिए से दशहरा इस बहुत ही खास माना जा रहा है क्योंकि इस दिन बुध देवता कन्या राशि में उदय होने जा रहे हैं. और इसके अगले दिन बुध तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे.
ज्योतिष शास्त्र में बुध का उदय होना बहुत ही खास माना जाता है. जानकारों के अनुसार, बुध ग्रह को व्यापार, व्यवसाय तथा वाणी का कारक माना जाता है. साथ ही, इन्हें सभी ग्रहों का राजकुमार भी कहा जाता है. जब बुध उदय होते हैं तो इनकी सकारात्मक शक्ति कई राशियों पर खास असर डालती है. इस समय व्यापार, करियर और शिक्षा से जुड़े मामलों में अच्छा फल मिलता है. तो चलिए जानते हैं कि बुध के उदय होने से किन राशियों को फायदा होने वाला है.
1. वृषभ
वृषभ राशि वालों के लिए बुध का उदय सुनहरे मौके लेकर आएगा. व्यापार में नई डील मिलने की संभावना है और पार्टनरशिप में फायदा होगा. नौकरी करने वालों को तरक्की और सम्मान मिलेगा. आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स से लोग प्रभावित होंगे और इसका सीधा असर करियर पर दिखेगा.
2. सिंह
सिंह राशि पर बुध की विशेष कृपा रहने वाली है. इस समय बुद्धिमानी और सही फैसले लेने की क्षमता बढ़ेगी. करियर और बिजनेस में नई दिशा मिलेगी. विद्यार्थियों को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है. आर्थिक रूप से भी यह समय लाभ देने वाला रहेगा.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









