
Breaking News in Hindi, 21 November 2021 के मुख्य खबर और समाचार: समर्थकों की नारेबाजी के बीच MLA का शपथग्रहण, राजस्थान में गहलोत कैबिनेट में फेरबदल
AajTak
आज की ताजा खबर ( Aaj Ki Taza Khabar), 21 नवंबर 2021 की खबरें और समाचार: राजस्थान में आज कैबिनेट का पुनर्गठन होगा. सचिन पायलट खेमे के 5 विधायकों को कैबिनेट में जगह दी जाएगी. वहीं, लखनऊ में आज ऑल इंडिया डीजी कॉन्फ्रेंस का आखिरी दिन है. पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें...
राजस्थान में आज कैबिनेट का पुनर्गठन हो रहा है. विधायक राजस्थान की सरकार में मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं. पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा है कि जो कमी थी वो दूर हो गई हैं और सबकुछ ठीक हो गया है, पूरी पार्टी एक है. लेकिन इस बीच कुछ विधायकों के नाराज होने की बात भी सामने आ रही है. वहीं, कृषि कानूनों की वापसी के ऐलान के बाद संयुक्त किसान मोर्चा की आज बैठक हुई. हालांकि, इस बैठक में कोई फैसला नहीं लिया गया. इस बैठक को 27 नवंबर तक टाल दिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










