
BrahMos मिसाइल के एडवांस वर्जन का सफल परीक्षण, सटीक निशाने पर किया हिट
AajTak
BrahMos मिसाइल के अपडेशन के बाद इसकी मारक क्षमता बढ़ गई है. भारत के इस सफल परीक्षण को आत्मनिर्भर भारत मिशन की सफलता के लिए मील का पत्थर माना जा रहा है.
भारतीय नौसेना ने ब्रह्मोस मिसाइल (BrahMos missile) के एडवांस वर्जन का सफल परीक्षण किया है. परीक्षण के दौरान मिसाइल ने सटीक निशाने पर हमला करने में सफलता हासिल की है. बता दें कि यह BrahMos missile का एक एडवांस वर्जन है. इसमें कई अपडेशन किए गए हैं. अपडेशन के बाद इसकी मारक क्षमता और ज्यादा बढ़ गई है. भारत के इस सफल परीक्षण को आत्मनिर्भर भारत मिशन की सफलता के लिए मील का पत्थर माना जा रहा है. Long range precision strike capability of Adv version of #BrahMos missile successfully validated. Pin point destruction of tgt demonstrated combat & mission readiness of frontline platforms. Yet another shot in the arm for #AatmaNirbharBharat#IndianNavy #CombatReady & #Credible pic.twitter.com/NKl3GoHwbB

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










