
BPSC Paper Leak: जेल में बंद 2 आरोपियों से पूछताछ की तैयारी, क्या बीपीएसपी पेपर लीक की सुलझेगी गुत्थी?
AajTak
बिहार में बीपीएससी परीक्षा पेपर लीक की जांच कर रही टीम को अहम कामयाबी हाथ लगी है. जेल में बंद दो आरोपियों से पूछताछ की मंजूरी जांच टीम को मिल गई है.
बिहार में बीपीएससी परीक्षा पेपर लीक की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. जांच टीम (आर्थिक अपराध इकाई) लगातार इस मामले में नए-नए तथ्यों को सामने ला रही है. टीम ने दो आरोपियों को तीन दिनों की रिमांड पर लिया है.
इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की अपील पर विशेष न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट ने जेल में बंद कृषि विभाग के सहायक राजेश कुमार और औरंगाबाद निवासी सुधीर कुमार सिंह से इस पूरे मामले में पूछताछ करने की अनुमति दे दी है. ईओयू ने कोर्ट में आवेदन देकर दोनों आरोपियों को पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर देने का अनुरोध किया था. हालांकि कोर्ट ने पांच दिन की जगह तीन दिन की रिमांड मंजूर की.
आर्थिक अपराध इकाई की टीम दोनों से पेपर लीक मामले में गहन पूछताछ करेगी. साथ ही बीपीएससी पेपर लीक कांड की शुरुआत और गिरोह में शामिल दूसरे सदस्यों के बारे में विस्तृत जानकारी ली जाएगी. आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने बीपीएससी पेपर लीक कांड में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसमें वीर कुंवर सिंह कॉलेज में तैनात बड़हरा के बीडीओ जयवर्धन गुप्ता, कुंवर सिंह कॉलेज के प्राचार्य कृषि विभाग के सहायक राजेश कुमार सहित कई के नाम शामिल हैं.
इधर, ईओयू की टीम ने कांड संख्या 20/2022 दर्ज कर सभी पर धोखाधड़ी, जालसाजी पद का दुरुपयोग, आईटी एक्ट और बिहार परीक्षा नियंत्रण अधिनियम 1981 के विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी बनाया है. बीपीएससी पेपर लीक मामले में 8 लोगों की गिरफ्तारी के बाद भी बड़ा सवाल है कि आखिर पेपर लीक किस जगह से हुआ? ईओयू की टीम इस बात का पता लगाने में अभी तक असफल रही है कि आखिर किस सेंटर से पेपर लीक की घटना को अंजाम दिया गया? इसलिए जांच टीम ने ऐसे डेढ़ दर्जन परीक्षा केंद्रों को जांच के दायरे में रखा है.
आर्थिक अपराध इकाई की जांच टीम से निकलकर मीडिया में जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक टीम पटना के अलावा नवादा, भागलपुर, भोजपुर और वैशाली जिले के कई लोगों को रडार पर ले चुकी है. उनसे जल्द पूछताछ हो सकती है. जांच टीम का मानना है कि इन्हीं में से किसी एक जिले के स्ट्रॉन्ग रूम या परीक्षा केंद्र से पेपर लीक हो सकता है. जांच टीम आरा के अलावा और भी परीक्षा केंद्रों की सूची बना चुकी है, जहां संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम दिया गया. इन परीक्षा केंद्रों के पदाधिकारी और कर्मचारी शक के दायरे में है. इसके लिए फारेंसिक टीम की मदद ली गई है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







