
Boult ने लॉन्च किए Apple AirPods की तरह दिखने वाले सस्ते ईयरबड्स, जानें कीमत और फीचर्स
AajTak
Boult AirBass Xpods Pro को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस TWS ईयरबड्स में कई फीचर्स दिए गए हैं. इसका डिजाइन Apple AirPods से मिलता है.
Boult Audio ने अपने नए ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स को भारत में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस लेटेस्ट डिवाइस का नाम Boult AirBass Xpods Pro रखा है. ये ईयरबड्स इन-ईयर डिजाइन के साथ आते हैं और इनकी कीमत 1,199 रुपये रखी गई है.
Boult AirBass Xpods Pro को व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. इस डिवाइस पर एक साल की वारंटी दी जा रही है. हालांकि, इस लिमिटेड टाइम के लिए ही 1,199 रुपये में बेचा जा रहा है. ऑफर खत्म होने के बाद इसे कितने में बेचा जाएगा कंपनी ने इस पर कुछ नहीं कहा है.
Boult AirBass Xpods Pro को बायर्स ई-कॉमर्स साइट Flipkart या ऑफिशियल Boult Audio की वेबसाइट से खरीद सकते हैं.
Boult AirBass Xpods Pro में एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन फीचर दिय गया है. कंपनी ने कहा है इसमें क्वाड माइक सेटअप दिया गया है जिससे Pro+ कॉलिंग एक्सपीरियंस मिलता है. इस TWS ईयरबड्स में एंगल्ड बड एक्स्ट्रा सॉफ्ट सिलिकॉन टिप्स के साथ दिया गया है. जिससे यूजर्स को ज्यादा कम्फर्ट मिलता है.
ये भी पढ़ें:- Vodafone Idea ने लॉन्च किए दो सस्ते रिचार्ज प्लान, डेटा और टॉकटाइम के साथ 31 दिन की वैलिडिटी
Boult AirBass Xpods Pro ईयरबड्स को हाई-क्वालिटी और प्रीमियम ABS shell के साथ डिजाइन किया गया है. जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि ये बड्स को पसीने और पानी से बचाता है. इस डिवाइस में स्वेट और वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IPX5 रेटिंग दी गई है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











