
Border 2 Box Office Day 20 LIVE: बॉक्स ऑफिस को खूब लूट रही सनी देओल की 'बॉर्डर 2', 20वें दिन भी धड़ाधड़ छाप रही नोट, जानें- 6 बजे तक का कलेक्शन
ABP News
Border 2 Box Office Day 20 LIVE: सनी देओल की बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है. रिलीज के 20वें दिन भी ये सिलसिला थमा नहीं है और ये धड़ाधड़ नोट छाप रही है.
Border 2 Box Office Day 20 LIVE: सनी देओल स्टारर वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काटने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है. रिलीज के पहले हफ्ते में धुआंधार नोट छापने के बाद दूसरे हफ्ते ये लड़खड़ाई लेकिन फिर तीसरे वीकेंड पर इसने दोबारा अपना दम दिखा दिया. इसके बाद तीसरे मंडे को भी इसकी कमाई में मंदी देखी लगी लेकिन तीसरे मंगलवार यानी 19वें दिन इसने फिर उछाल दिखाते हुए बंपर कलेक्शन कर डाला. चलिए यहां जानते हैं अनुराग सिंह निर्देशित ‘बॉर्डर 2’ के 20वें दिन के कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी के बारे में सब
'बॉर्डर 2' के 19दिनों का कलेक्शन (सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक)
'बॉर्डर 2' का 20 वें दिन का कलेक्शन (Border 2 Box Office Day 20)ट्रेड आंकड़े देने वाली वेबसाइट सैकनिक (Sacnilk) के मुताबिक तीसरे मंगलवार को यानी रिलीज के 20वें दिन इस फिल्म ने दोपहर 3 बजे तक 0.4 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. गौरतलब है कि रात 10.30 बजे के बाद ही फिल्म की 20वें दिन की कमाई के फाइनल आंकड़े आएंगे.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












