
Border 2 BO Day 23 LIVE: नई रिलीज फिल्मों के आगे भी 'बॉर्डर 2' थमने को नहीं तैयार, 23वें दिन भी जारी है कमाई, जानें- 1 बजे तक का कलेक्शन
ABP News
Border 2 Box Office Day 23 LIVE: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ को अब ओ रोमियो और मै या तू जैसी नई फिल्मों से कड़ी टक्कर मिल रही है. हालांकि चौथे शनिवार यानी 23वें दिन भी ये फिल्म खूब नोट कमा रही है.
Border 2 Box Office Day 22 LIVE: सनी देओल की ब्लॉकबस्टर वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ ने 23 जनवरी को रिलीज होने के बाद से तीन हफ्तों तक बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्म किया. स्टार कास्ट की एक्टिंग से लेकर फिल्म की दमदार कहानी की खूब तारीफ हई. हालांकि चौथे हफ्ते में एंट्री करते ही इस फिल्म का खेल बिगाड़ने के लिए शाहिद कपूर की लेटेस्ट रिलीज 'ओ रोमियो' भी इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में आ धमकी .
वहीं नई फिल्मों के आने से ‘बॉर्डर 2’ की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाई और चौथे फ्राइड को पहली बार इसने लाखों में कमाई की. चलिए यहां जानते हैं इस वॉर ड्रामा के रिलीज के 23वें दिन के कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी के बारे में.
'बॉर्डर 2' के 22 दिनों का कलेक्शन (सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक)‘बॉर्डर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार चौथे फ्राइडे यानी रिलीज के 22वें दिन थोड़ी कम नजर आई. फिल्म के कलेक्शन के बारे में बात करें तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक
'बॉर्डर 2' का 23 वें दिन का कलेक्शन (Border 2 Box Office Day 23)ट्रेड आंकड़े देने वाली वेबसाइट सैकनिक (Sacnilk) के मुताबिक चौथे शनिवार को यानी रिलीज के 23वें दिन इस फिल्म ने दोपहर 1 बजे तक 0.26 करोड़ रुपये की कमाई की है. बता दें कि रात 10.30 बजे के बाद ही फिल्म की 23वें दिन की कमाई के फाइनल आंकड़े आएंगे.













