
Blood Donation: ढाई हजार रुपए में मरीज के परिजनों ने खरीदा ब्लड, डॉक्टर बोले- यह तो खून ही नहीं
AajTak
झारखंड के देवघर (Deoghar of Jharkhand) में खून का काला कारोबार चल रहा है. यहां थैलेसीमिया से पीड़ित एक बच्ची के परिजन ढाई हजार रुपए में ब्लड लेकर जब डॉक्टरों के पास पहुंचे तो डॉक्टरों ने यह कहते हुए ब्लड चढ़ाने से इनकार कर दिया कि यह ब्लड नहीं कुछ और है. इसके बाद शिकायत पुलिस से की गई.
Jharkhand News: झारखंड के देवघर सदर अस्पताल में ब्लड के नाम पर फर्जीवाड़े का खेल चल रहा है. यहां खून के नाम पर ढाई तीन हजार रुपए में कुछ और बेचा जा रहा है. इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब थैलेसीमिया से पीड़ित एक बच्ची के परिजन इलाज कराने पहुंचे. उन्हें खून की जरूरत हुई तो ब्लड बैंक पहुंचे. वहां ब्लड नहीं मिला तो एक दलाल ने उन्हें 3 हजार रुपए में दिलाने की बात कही. परिजन ने ढाई हजार रुपए में खरीदा. इसके बाद डॉक्टरों ने देखा तो उन्होंने बताया कि वह ब्लड नहीं, कुछ और है. उसे चढ़ाने से जान भी जा सकती है. फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, बिहार के दिनेश यादव नामक व्यक्ति अपनी बहन की बेटी शिवानी कुमारी का इलाज कराने देवघर पहुंचा था. शिवानी को थैलेसीमिया है, जिसके कारण शिवानी को उसके परिजन हर तीन महीने में इलाज कराने देवघर सदर अस्पताल आते हैं. उसे एक यूनिट ब्लड की भी जरूरत पड़ती है. ब्लड की खरीद बिक्री नहीं होती, लेकिन देवघर में ब्लड का कारोबार जोरों से चल रहा है.
पहले शिवानी के परिजन 3 हजार रुपए में एक यूनिट ब्लड खरीद चुके हैं. इस बार ब्लड के लिए शिवानी के परिजन ब्लड बैंक पहुंचे, लेकिन वहां ब्लड उपलब्ध नहीं होने की बात कह दी गई. उनसे एक दलाल ने ब्लड उपलब्ध कराने की बात करते हुए कहा कि 3 हजार रुपए में हम ब्लड उपलब्ध करा देंगे. इसके बाद शिवानी के परिजन ने 2500 रुपए देकर ब्लड ले लिया.
यह भी पढ़ें: बिहारः हाईकोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा, युवती को ऐसे लगाया चूना
शिवानी के परिजन ब्लड लेकर देवघर सदर अस्पताल पहुंचे तो वहां के डॉक्टरों ने ब्लड चढ़ाने से मना कर दिया और कहा यह ब्लड नहीं, कोई दूसरी चीज है, इसे चढ़ाएंगे तो बच्ची की जान जा सकती है. इसके बाद भर्ती बच्ची के परिजन ने इसकी शिकायत रेडक्रॉस के निरंजन कुमार से की. नगर थाने में लिखित आवेदन देकर खून का फर्जीवाड़ा करने वाले की शिकायत की. फिलहाल इस पूरे घटना को लेकर देवघर में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
रिपोर्टः शैलेंद्र मिश्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











