
BJP ने LDF का किला ढहाया, केरल की पहली महिला IPS श्रीलेखा क्या तिरुवनंतपुरम से बनेंगी BJP की मेयर
AajTak
तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में इस बड़ा उलटफेर करते हुए बीजेपी ने CPI(M) के 45 साल पुराने गढ़ को ढहा दिया. इस जीत के बाद केरल की पहली महिला IPS अधिकारी आर श्रीलेखा को BJP की संभावित पहली मेयर के तौर पर देखा जा रहा है.
केरल के तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में BJP की अगुवाई वाले NDA ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए CPI(M) के नेतृत्व वाले LDF से सत्ता छीन ली है. यह वही नगर निगम है, जहां पिछले 45 साल से लेफ्ट का दबदबा बना हुआ था.
तिरुवनंतपुरम नगर निगम में कुल 101 वार्डों पर चुनाव हुए. जिसमें बीजेपी ने 50 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी. वहीं LDF को 29, कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF को 19 सीटें मिलीं, जबकि 2 सीटें निर्दलीयों के खाते में गईं.
तिरुवनंतपुरम नगर निगम में मिली जीत ने बीजेपी के लिए मेयर पद का रास्ता साफ़ कर दिया है. दशकों बाद ऐसा होगा कि LDF के अलावा किसी और पार्टी का नेता मेयर बने.
इस पूरे सियासी हलचल में सबसे ज्यादा चर्चित जो नाम है - वो है आर श्रीलेखा. उन्होंने सस्थामंगलम डिवीजन से जीत दर्ज की है. माना जा रहा है कि वह बीजेपी की ओर से मेयर पद का चेहरा होंगी.
खुद आर श्रीलेखा ने कहा कि सस्थामंगलम वार्ड में अब तक किसी भी उम्मीदवार को इतनी बड़ी बढ़त नहीं मिली थी और उन्होंने जनता का आभार जताया. जब उनसे पूछा गया कि क्या आप मेयर बनेंगी? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि यह फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा.
यह भी पढ़ें: केरल निकाय चुनाव: वाम मोर्चे को बड़ा झटका, UDF का दबदबा... तिरुवनंतपुरम में BJP ने रचा इतिहास

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










