
Bihar: दूसरी बेटी होने पर पिता ने कुछ ऐसा किया जो बन गया चर्चा का विषय
AajTak
भले ही भारत तेजी से विकास कर रहा है, बेटे और बेटियों में फर्क खत्म हो रहा है, बेटियां भी अब बेटों के बराबर चलने में सक्षम हो रही हैं, कुछ पिछड़े गांव ऐसे भी हैं जहां बेटी का पैदा होना दुख की बात होती है. लेकिन ऐसा हर जगह नहीं है. बिहार के इस पिता को ही देख लीजिये. बिहार के बेतिया में बेटी के जन्म होने के बाद एक पिता ने जिस अंदाज में जश्न मनाया, अब उसकी चर्चा हर तरफ हो रही है. बेटी के पैदा होने के बाद उसे घर लाने के लिए उसके पिता ने कार को दुल्हन की तरफ सजाया और उसमें बिठाकर उसे घर पहुंचे. खास बात ये रही कि ये कार भी उनकी नहीं थी, उन्होंने उसे भाड़े पर लेकर सजाया था. देखिए ये रिपोर्ट

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











