
Bhagyashree के पति की हुई मेजर सर्जरी, 4.5 घंटे चला ऑपरेशन, अस्पताल से शेयर किया वीडियो
AajTak
भाग्यश्री के पति हिमालय दसानी के कंधे की सर्जरी हुई है. भाग्यश्री ने सर्जरी से पहले और बाद के मोमेंट्स वीडियो क्लिप में शेयर किए हैं. मुश्किल की इस घड़ी में भाग्यश्री अपने पति के साथ पिलर बनकर खड़ी रहीं. जैसे ही भाग्यश्री ने ये वीडियो शेयर किया फैंस और सेलेब्स उनके जल्द सेहतमंद होने की कामना करते दिखे.
सलमान खान की हीरोइन भाग्यश्री के पति हिमालय दसानी के कंधे की सर्जरी हुई है. एक्ट्रेस के पति को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनकी 4.5 घंटे तक सर्जरी हुई. भाग्यश्री ने पति की सर्जरी की जानकारी देते हुए पोस्ट शेयर किया है.
भाग्यश्री के पति की हुई सर्जरी
भाग्यश्री ने अपने पोस्ट में लिखा- इसे शेयर करने का मकसद लोगों को बताना है कि सर्जरी चाहे बड़ी हो लेकिन इसकी स्मूथ और फास्ट रिकवरी हो सकती है. भाग्यश्री ने सर्जरी से पहले और बाद के मोमेंट्स वीडियो क्लिप में शेयर किए हैं. मुश्किल की इस घड़ी में भाग्यश्री अपने पति के साथ पिलर बनकर खड़ी रहीं. भाग्यश्री ने लिखा- हिमालय के दाएं कंधे की मेजर सर्जरी में 4.5 घंटे लगे. वीडियो में हिमालय सर्जरी के लिए जाते दिख रहे हैं. फिर बाद में सर्जरी के बाद अस्पताल के बेड पर रेस्ट करते दिखे.
हिमालय की सेहत के लिए फैंस ने मांगी दुआ
जैसे ही भाग्यश्री ने ये वीडियो शेयर किया फैंस और सेलेब्स उनके जल्द सेहतमंद होने की कामना करते दिखे. संजय कपूर, अर्चना पूरन सिंह ने अपनी दुआएं भेजी हैं. हिमालय और भाग्यश्री की जोड़ी काफी पसंद की जाती है. दोनों ने 1990 में शादी की थी. इस शादी से उनके दो बच्चे हैं. अभिमन्यु दसानी और अवंतिका दसानी. दोनों ही एक्टर्स हैं.
सलमान संग थी भाग्यश्री की पहली फिल्म

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











