
Bernard Arnault को कितना जानते हैं आप? जिसने Elon Musk से छीना नंबर-1 का ताज, करते हैं ये काम
AajTak
फ्रांस के अरबपति Bernard Arnault की कुल नेटवर्थ 188.6 अरब डॉलर है, जबकि Elon Musk की नेटवर्थ घटकर 176.8 अरब डॉलर रह गई है. साल 2022 मस्क के लिए अच्छा साबित होता नहीं दिख रहा है. इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि सालभर में ही उनकी संपत्ति में 100 अरब डॉलर की कमी आई है.
टॉप-10 अरबपतियों (Top-10 Billionaires) में साल 2021 से लगातार नंबर-1 पर काबिज रहे एलन मस्क (Elon Musk) को पीछे छोड़ते हुए बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. वे लंबे समय से लिस्ट में दूसरे पायदान पर बने हुए थे और दौलत की रेस में उनकी मस्क के साथ सीधी टक्कर चल रही थी. आखिरकार, उन्होंने बाजी मार ली और पहले पायदान पर पहुंच गए.
बर्नार्ड अर्नाल्ट के पास इतनी संपत्ति Forbe's की रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, फ्रांसीसी मूल के Bernard Arnault 188.6 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं. बीते 24 घंटों में ही उनकी संपत्ति में 2.7 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. वहीं टेस्ला सीईओ एलन मस्क की कुल संपत्ति (Elon Musk Net Worth) घटकर अब 176.8 अरब डॉलर रह गई है और वे दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं.
इस कंपनी के मालिक हैं Arnault दुनिया के सबसे अमीर बने Bernard Arnault लग्जरी पर्स बनाने वाली फर्म लुई वुइटन (Louis Vuitton) की पैरेंट कंपनी LVMH के मालिक हैं. नियामकीय फाइलिंग के अनुसार, कंपनी में उनके पास होल्डिंग व्हीकल और फैमिली ट्रस्ट के जरिए 60 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी है. LVMH करीब 60 सहायक कंपनियों को कंट्रोल करता है और उसके कुल मिलाकर 75 से ज्यादा ब्रांड मौजूद हैं.
कंपनी की ब्रांड लिस्ट में टॉप नामों का जिक्र करें तो लुई वुइटन (Louis Vuitton), क्रिश्चियन डायर (Christian Dior), फेंडी (Fendi), गिवेंची (Givenchy), मार्क जैकब्स (Marc Jacobs), स्टेला मेकार्टनी (Stella McCartney), सेपोरा (Sephora), प्रिंसेस याच (Princess Yachts), बुलगारी (Bulgari) और टिफनी एंड कंपनी (Tiffany & Co) शामिल हैं.
ऐसे बढ़ता गया कारोबार Elon Musk को पछाड़ने वाले बर्नार्ड अर्नाल्ट ने 38 साल पहले 1984 लग्जरी गुड्स मार्केट में एंट्री ली थी. पहले उन्होंने क्रिश्चियन डायर के नेतृत्व वाले टेक्सटाइल ग्रुप को खरीदा. अभी भी इस कंपनी में उनकी 95 फीसदी से ज्यादा की हिस्सेदारी है. Christian Dior को अपना बनाने के बाद उन्होंने कारोबार को विस्तार दिया और LVMH में कंट्रोलिंग स्टेक खरीद डाले. बीते साल 2021 में ही उन्होंने अपने पोर्टफोलियो में अमेरिका की दिग्गज ज्वेलरी कंपनी टिफनी एंड कंपनी (Tiffany & Co) को 15.8 अरब डॉलर में खरीदकर शामिल किया था.
73 साल के अरबपति ने पिता से सीखे गुर पांच मार्च 1949 को जन्मे बर्नार्ड अर्नाल्ट अब 73 साल के हो चुके हैं. उन्होंने कारोबार के गुर अपने पिता से सीखे थे. दरअसल, वे एक इंडस्ट्रियलिस्ट फैमिली में जन्मे थे. ग्रेजुएशन कंप्लीट करने के बाद 1971 में उन्होंने अपने पिता के साथ पारिवारिक कंस्ट्रक्शन फर्म Ferret-Savinel में हाथ बंटाना शुरू कर दिया था. इसके बाद 1979 में वे इस कंपनी के चेयरमैन बनाए गए थे. इसके बाद उन्होंने कारोबार को ऐसा बढ़ाया कि आज वे दुनिया के सबसे अमीर इंसान बन चुके हैं.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









