
BB15: Karan Kundrra ने Tejasswi Prakash को दी अकेले रहने की सलाह, बोले- '40 ईयर ओल्ड वर्जिन बनने वाली है तू'
AajTak
शो में जब से तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के रिश्ते की कहानी शुरू हुई. तब दोनों के बीच प्यार कम और टकरार ज्यादा देखने को मिलती है. फैंस भी इनके झगड़े से काफी परेशान हो चुके हैं. अगर आप भी उन चंद लोगों में से एक हैं, तो लेटेस्ट वीडियो देख कर आपको थोड़ी राहत मिलेगी.
BB15: न चाहते हुए भी शो में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी बन ही गई. वो बात और है कि रिश्ते को लेकर ये दोनों अकसर कंफ्यूजन में दिखाई देते हैं. करण-तेजस्वी के रिश्ते ने सिर्फ इन्हें ही नहीं, बल्कि शो की जनता को भी कश्मकश में डाल रखा है. पता ही नहीं चलता कब दोनों प्यार करते-करते दुश्मन बन जाते हैं. इनके रिश्ते का सच क्या है, वो शो खत्म होने के बाद पता चलेगा. फिलहाल दोनों की मस्तीभरी वीडियो सामने आई है.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











