
BB: न पोस्ट-न सपोर्ट...पूरे सीजन गौरव खन्ना के गेम प्लान से दूर रहीं पत्नी, अब घर में हुईं एंटर, बदल देंगी दिशा?
AajTak
बिग बॉस 19 में गौरव खन्ना टॉप 2 के दावेदार बन चुके हैं. पूरे सीजन पत्नी आकांक्षा चमोली ने कोई सपोर्ट पोस्ट नहीं किया, लेकिन अब फैमिली वीक में उनकी एंट्री होने वाली है. क्या इससे गौरव का गेम मजबूत होगा या आएगा नया ट्विस्ट?
बिग बॉस 19 अब लगभग अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है और इस समय पूरे देश में सिर्फ एक ही सवाल है- कौन बनेगा विनर? इस बीच गौरव खन्ना, जो शुरुआत से ही मजबूत खिलाड़ी माने जाते रहे हैं, अब टॉप कंटेस्टेंट के रूप में देखे जा रहे हैं. शांत स्वभाव, साफ खेल और सीमित लेकिन प्रभावी रणनीति की वजह से वह लगातार आगे बढ़ते आए हैं. लेकिन अभी इस गेम में एक नया मोड़ आने वाला है- फैमिली वीक.
पत्नी आकांक्षा चमोली ने पूरे सीजन एक भी पोस्ट नहीं किया- क्यों?
गौरव की पत्नी और टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोली पूरे सीजन सोशल मीडिया की नजरों से गायब रहीं. उन्होंने पति के लिए न कोई पोस्ट, न कोई वीडियो, न ही कोई पब्लिक सपोर्ट शो किया. इसी वजह से फैंस के बीच सवाल उठते रहे- क्या आकांक्षा गौरव के गेम से खुश नहीं हैं? क्या उन्होंने जानबूझकर दूरी बनाई हुई है?
माना तो यही गया कि यह सब गौरव का गेम प्लान था, जो उन्होंने बाहरी दुनिया से पूरी तरह से खुद को कट-ऑफ कर लिया था. वो ना तो खुद अपनी बाहरी जिंदगी के बारे में बात करते दिखे और ना ही उनकी पत्नी ने उनके लिए बात की. लेकिन अब फैमिली वीक में आकांक्षा घर में कदम रखने वाली हैं, और माना जा रहा है कि उनकी एंट्री शो का माहौल बदल सकती हैं.
क्या आकांक्षा की एंट्री से बदलेगी गौरव की गेम स्ट्रैटेजी?
फैंस का मानना है कि गौरव पूरे सीजन भावनाओं को कंट्रोल में रखकर खेलते आए हैं. लेकिन पत्नी से मिलना भावनात्मक रूप से उन्हें मजबूत भी कर सकता है और थोड़ा विचलित भी. बहुत मुमकिन है कि, आकांक्षा उनके सफर पर गौरव को मोटिवेशन दे सकती हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा. वह गौरव को उन कंटेस्टेंट्स से सावधान कर सकती हैं जो उनकी पीठ पीछे गेम खेल रहे हैं.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











