
Bank Holidays in May 2022: मई महीने में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
AajTak
May 2022 Bank Holidays: बैंकों की शाखाएं हर रविवार को बंद रहती हैं. इसके साथ ही हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंकों का कामकाज बंद रहता है. सप्ताहांत के इन अवकाश के अलावा त्योहारों पर भी बैंक बंद रहते हैं. इनमें कुछ त्योहार स्थानीय होते हैं तो कुछ त्योहारों पर पूरे देश में बैंक बंद रहते हैं.
आज से मई महीने की शुरुआत हो गई है. इस महीने की खास बात है कि इसकी शुरुआत ही छुट्टी के साथ हुई है. मई महीने की पहली तारीख रविवार है, इस कारण बैंक समेत कई दफ्तरों के लिए महीना छुट्टियों से शुरू हआ है. बैंकों की बात करें तो देश के अलग-अलग हिस्सों में इस महीने कुल 11 दिन बैंकों का कामकाज बंद रहने वाला है. इनमें रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार की छुट्टियां भी शामिल हैं.
रिजर्व बैंक के कैलेंडर के अनुसार, इस महीने वीकेंड के अलावा चार दिन बैंकों की छुट्टियां रहने वाली हैं. रिजर्व बैंक छुट्टियों को तीन ब्रैकेट में रखता है. ये तीन ब्रैकेट हैं-Holiday under Negotiable Instruments Act, Holiday under Negotiable Instruments Act and Real-Time Gross Settlement Holiday, and Banks’ Closing of Accounts. आइए देखें इस महीने बैंकों का कामकाज कब-कब बंद रहने वाला है...
List of Bank Holidays For May 2022:
01 मई: रविवार का अवकाश 02 मई: सोमवार (ईद-उल-फितर की छुट्टी सिर्फ तिरुवनंतपुरम और कोच्चि में)03 मई: मंगलवार (ईद-उल-फितर, भागवान श्री परशुराम जयंती, बासव जयंती, अक्षय तृतीया 08 मई: रविवार का अवकाश 09 मई: (सोमवार) रबींद्रनाथ टैगोर की जयंती 14 मई: दूसरा शनिवार 15 मई: रविवार का अवकाश 19 मई: गुरुवार (बुद्ध पूर्णिमा) 22 मई: रविवार का अवकाश 28 मई: चौथा शनिवार 29 मई: रविवार का अवकाश
02 मई यानी सोमवार को तिरुवनंतपुरम और कोच्चि में ईद के मौके पर बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद 03 मई तिरुवनंतपुरम और कोच्चि को छोड़ पूरे देश में बैंकों का कामकाज बंद रहेगा. 09 मई को रबींद्रनाथ टैगोर की जयंती के उपलक्ष्य में कोलकाता सर्किल में बैंक बंद रहेंगे. 19 मई को बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर अगरतला, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









