
Bangladesh और वो किस्से... जब टीमों ने कहा- यहां नहीं खेलेंगे! ICC टूर्नामेंट्स की ‘ना’ वाली कहानियां
AajTak
बांग्लादेश के भारत में टी20 विश्व कप मैच खेलने से इनकार ने ICC टूर्नामेंट्स में ‘वेन्यू विवाद’ की पुरानी यादें ताजा कर दी हैं. क्रिकेट इतिहास गवाह है कि सुरक्षा, राजनीति और कूटनीति के चलते कई टीमों ने मैदान पर उतरने से इनकार किया है...
वैसे तो क्रिकेट मैदान पर फैसला बल्ला और गेंद करते हैं, मगर कई बार असली मुकाबला घास पर नहीं, भू-राजनीतिक हलकों में होता है. हालात ऐसे बनते हैं कि टीमें बैट-पैड के बजाय फाइलों और सुरक्षा आकलनों में उलझ जाती हैं... और तब सामने आती हैं वो घटनाएं जब क्रिकेट टीमों ने साफ कह दिया- 'यहां नहीं खेलेंगे!'
बांग्लादेश की ताजा जिद ने एक बार फिर उसी पुरानी बहस को हरा कर दिया है. ICC ने साफ चेतावनी दी कि भारत में मैच खेलने से इनकार किया तो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनकी जगह कोई और टीम दिखेगी. लेकिन ढाका से आवाज आई - 'सरकार का निर्णय है, भारत में नहीं खेलेंगे.'
स्पोर्ट्स एडवाइजर आसिफ नजरुल के बयान ने बता दिया कि ये मामला सिर्फ क्रिकेट का नहीं, सुरक्षा व राजनीति का भी है. बांग्लादेश बोर्ड ICC से बातचीत जारी रखने की बात करता है, पर रुख बदला नहीं.
मगर हैरान मत होइए- यह पहली बार नहीं. क्रिकेट के इतिहास में कई बार ऐसा हुआ है, जब टीमें ICC टूर्नामेंट में खेलने से पीछे हट गईं या किसी होस्ट देश में जाने से इनकार कर दिया. आइए उन दिलचस्प किस्सों की तरफ चलें-
1. 1996 वर्ल्ड कप- ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की श्रीलंका ‘ना’
1996 का वर्ल्ड कप, उपमहाद्वीप में जश्न का माहौल, पर श्रीलंका में गृहयुद्ध और कोलंबो धमाका सब पर भारी पड़ गया. भारत और पाकिस्तान ने एक दोस्ती मैच खेलकर श्रीलंका को सपोर्ट दिखाया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज ने कोलंबो जाने से साफ इनकार कर दिया- परिणाम- श्रीलंका को वॉकओवर!

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








