
Bad Luck: मात्र 2 रुपये कम थे.. नहीं तो लड़की के हाथ आ जाते 1700 करोड़ से भी ज्यादा!
AajTak
एक 19 साल की लड़की को पता चला कि वो रातोंरात करोड़पति बन गई है. उसने एक दो नहीं बल्कि 1734 करोड़ रुपये इनाम में जीत लिए हैं. लेकिन उसकी ये खुशी कुछ ही देर में गम में तब्दील हो गई.
क्या हो अगर आपको पता चला कि आपने एक झटके में करोड़ों रुपये जीत लिए हैं? जाहिर तौर पर आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. एक 19 साल की लड़की के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. उसे पता चला कि वो रातोंरात करोड़पति बन गई है. उसने एक दो नहीं बल्कि 1734 करोड़ रुपये इनाम में जीत लिए हैं. लेकिन उसकी ये खुशी पल भर में ही गम में तब्दील हो गई. आइए जानते हैं कैसे...
'द सन' के मुताबिक, ब्रिटेन में रहने वाली रेचेल कैनेडी (Rachel Kennedy) नाम की लड़की अपने 21 साल के पार्टनर लियाम मैकक्रोहन (Liam McCrohan) के साथ मिलकर पिछले कई हफ्तों से EuroMillions का टिकट खरीद रही थी. लेकिन उसे इनाम नहीं लग रहा था.
रेचेल और लियाम मिलकर एक ही सीरीज के नंबर (6, 12, 22, 29, 33, 6 और 11) पर दांव खेल रहे थे. इस बीच रेचेल को पता चला कि उसका नंबर लग गया है और उसने 182 मिलियन पाउंड (1734 करोड़ रुपये से अधिक) जीत लिए हैं. ये जानते ही वो खुशी से झूम उठी और पार्टनर लियाम और अपनी मां के साथ भविष्य की प्लानिंग करने लगी.
रेचेल को यकीन ही नहीं हो रहा था कि उसके हाथ £182 मिलियन का इनाम लग गया है. वो जिस नंबर पर बार-बार दांव खेल रही थी, वो EuroMillions जैकपॉट के लिए सेलेक्ट हो गया था. ऐसे में कंफर्म करने के लिए रेचेल ने EuroMillions ऑफिस से संपर्क किया, लेकिन वहां से जो जवाब मिला उसे सुनकर रेचेल की खुशी पल भर में गायब हो गई.
इस वजह से गम में बदली खुशी
दरअसल, EuroMillions ऑफिस के लोगों ने बताया कि रेचेल ने जिस नंबर पर दांव लगाया था, उसपर इनाम तो लगा है लेकिन उसकी रकम रेचेल को नहीं मिल सकती है. क्योंकि उसके अकाउंट में उस दिन टिकट खरीदने भर के पैसे नहीं थे. उसके खाते में मात्र 238 रुपये थे और टिकट की कीमत 240 रुपये से शुरू होती है. यानी जिस नंबर के टिकट को इनाम लगा है वो रेचेल खरीद ही नहीं पाई. बताया गया कि रेचेल के खाते में केवल £2.50 थे, इसलिए टिकट ड्रॉ से पहले ऑटोमेटिक नहीं खरीदा जा सका, जो कि आमतौर पर वो खरीद लेती थी. इस तरह एक गड़बड़ी की वजह से वो इनाम की रकम से वंचित रह गई. रेचेल के साथ ये घटना फरवरी के आखिर में हुई थी, लेकिन उसके पार्टनर ने हाल ही में इस बारे में एक ट्वीट किया, जिसके बाद से ये मामला फिर से सुर्खियों में आ गया.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









