
Babar Azam Networth 2022: हर महीने इतने कमा लेते हैं बाबर आजम, कमाई में रोहित शर्मा के सामने कहीं नहीं टिकते!
AajTak
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम की संपत्ति में जमीन-आसमान का अंतर है. रोहित की सपंत्ति 200 करोड़ रुपये के करीब पहुंचने वाली है. वहीं, बाबर आजम का नेटवर्थ 50 करोड़ भी नहीं है. भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं.
भारत-पाकिस्तान (India vs Pakistan) के लोगों के सिर पर T20 वर्ल्ड कप की दीवानगी चढ़कर बोल रही है. दोनों ही देशों की क्रिकेट टीमों ने ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. इस वजह से दोनों देश के क्रिकेट प्रेमी भारत-पाकिस्तान एक बीच एक जोरदार फाइनल मुकाबले की उम्मीद लगाए बैठे हैं. जब दोनों देश आपस में मैदान पर टकराते हैं, तो क्रिकेट प्रेमी खिलाड़ियों की तुलना हर स्तर पर करने लगते हैं. यहां तक की दोनों देशों की खिलाड़ियों की कमाई की भी तुलना हो जाती है.
अब अगर दोनों देशों के कप्तानों की नेटवर्थ पर नजर डालें, तो जमीन-आसमान का अंतर है. संपत्ति के मामले में पाकिस्तानी कप्तान बाबार आजम (Babar Azam Networth) भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma Networth) से काफी पीछे हैं.
रोहित और बाबर की संपत्ति
सीए नॉलेज की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022 में भारतीय सुपरस्टार की कुल संपत्ति लगभग 24 मिलियन डॉलर (190 करोड़ रुपये) होने का अनुमान है. वहीं, द स्पोर्ट्स लाइट के मुताबिक पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम की कुल संपत्ति 5 मिलियन डॉलर (लगभग 39 करोड़ रुपये) है. इस तरह रोहित शर्मा की संपत्ति बाबर आजम से 151 करोड़ रुपये अधिक है. दोनों ही खिलाड़ियों की कमाई का जरिया मैच फीस, तमाम ब्रांड्स एंडोर्समेंट और लीग क्रिकेट है.
रोहित शर्मा की मंथली इनकम 1.2 करोड़ रुपये से अधिक है. वहीं, 39 करोड़ की संपत्ति के मालिक बाबर आजम हर महीने 25-50 लाख रुपये कमाते हैं.
सूर्यकुमार बाबर के करीब

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









