
Axar Patel Engagement: टीम इंडिया के 'बापू' ने बर्थडे पर सगाई कर दिन को बनाया और खास
AajTak
टीम इंडिया के लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल ने 20 जनवरी को अपना 28वां जन्मदिन मनाया. अक्षर इस दिन को और खास बनाते हुए अपनी गर्लफ्रेंड से सगाई कर ली.
टीम इंडिया के लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल ने 20 जनवरी को अपना 28वां जन्मदिन मनाया. अक्षर इस दिन को और खास बनाते हुए अपनी गर्लफ्रेंड से सगाई कर ली. अक्षर पटेल ने सोशल मीडिया में तस्वीरें जारी करते हुए यह जानकारी सबको दी. अक्षर पटेल की सगाई की खबर सामने आते ही टीम के साथी खिलाड़ियों और उनके टीम इंडिया के फैंस लगातार अक्षर को बधाई संदेश दे रहे हैं. अक्षर पटेल भारतीय वनडे टीम से फिलहाल बाहर चल रहे हैं.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












