
Australia vs Ireland Live Score, T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी जारी, आयरलैंड से मिल रही चुनौती
AajTak
AUS vs IRE Live Score, ICC T20 WC: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 14वां मैच आज ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के बीच खेला जा रहा है. ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हो रहा है, जहां टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया.
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 14वां मैच आज ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के बीच खेला जा रहा है. ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हो रहा है, जहां टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड जानने के लिए इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें.
ऐसी रही ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी
पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड दूसरे ही ओवर में अपना विकेट गंवा बैठे. हेड के बल्ले से केवल 6 रन आए. उस वक्त ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 7 रन था. इसके बाद ग्रीन और इंग्लिश के बीच अच्छी साझेदारी हुई लेकिन 5वें ओवर में ग्रीन आउट हो गए. ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका 69 के स्कोर पर लगा जब इंग्लिश 37 रन बनाकर आउट हुए.
लेकिन इसके बाद आयरलैंड के गेंदबाजों ने दम दिखाया और ग्लेन मैक्सवेल को सस्ते में आउट कर दिया. मैक्सवेल के बल्ले से केवल 9 गेंदों पर 9 ही रन आए.
आयरलैंड (प्लेइंग इलेवन): पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस एडायर, हैरी टेक्टर, लोरकान टकर, कर्टिस कैम्फर, बेंजामिन कैलिट्ज़, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क एडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, कूपर कॉनॉली, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुहनेमैन, एडम ज़म्पा.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








