
AUS Vs SL T20: मिचेल स्टार्क ने डाली 3 मीटर ऊंची गेंद, देखते रह गए बैटर-कीपर, Video
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क जब अपने ओवर की पांचवीं बॉल डालने आए तब कुछ ऐसा हुआ कि बल्लेबाज, विकेटकीपर और कमेंटेटर सभी हैरान-परेशान हो गए.
AUS Vs SL T20: जब कोई बॉलर गेंद फेंकता है, तो वह कितनी ऊंची जा सकती है? स्टम्प, बाउंसर यानी बल्लेबाज के सिर या उससे ऊपर..नहीं. ये सवाल इसलिए पैदा हो गया क्योंकि ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे टी-20 मैच में तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने एक बॉल डाली, जो उनके हाथ से छूट गई और लगभग 3 मीटर ऊंची पहुंच गई. मिचेल स्टार्क की गिनती मौजूदा वक्त में दुनिया के सबसे तेज़ और घातक बॉलर्स में होती है. लेकिन मंगलवार को जब वह बॉलिंग कर रहे थे, तब उनके हाथ से गेंद छूट गई और बल्लेबाज, विकेटकीपर को चकमा देते हुए बाउंड्री के पार चली गई. "I don't think I've ever seen a ball go that wide!" Matthew Wade had no chance with that one! #AUSvSL pic.twitter.com/MjC8sCvYtk Wow pic.twitter.com/BgpD9aUFkr

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












