Auqib Nabi: टीम इंडिया की जर्सी में खेलेगा ये कश्मीरी पेसर, सौरव गांगुली ने की भविष्यवाणी, अगरकर-BCCI से की ये डिमांड
AajTak
रणजी ट्रॉफी फाइनल में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान खींचा है. अब तक इस रणजी सीजन में 60 विकेट लेने वाले इस पेसर की तारीफ करते हुए सौरव गांगुली ने कहा कि वह जल्द ही भारत के लिए खेलते नजर आ सकते हैं. फाइनल में उनकी घातक गेंदबाजी से टीम ने कर्नाटक पर मजबूत बढ़त बना ली.
भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने आकिब नबी (Auqib Nabi) की जमकर सराहना करते हुए कहा है कि यह तेज गेंदबाज जल्द ही नेशनल टीम की जर्सी पहनने की राह पर है.
जम्मू-कश्मीर ने अपने पहले रणजी फाइनल में 8 बार की चैम्पियन कर्नाटक के खिलाफ दमदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया है. इस मुकाबले में आकिब नबी की घातक गेंदबाजी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया.
इस सीजन में अब तक 60 विकेट झटक चुके इस युवा पेसर ने फाइनल की पहली पारी में 54 रन देकर 5 विकेट लिए. उनकी इस शानदार गेंदबाजी की बदौलत जम्मू-कश्मीर ने हुबली में खेले जा रहे मुकाबले में कर्नाटक को 93.3 ओवरों में 293 रनों पर समेट दिया.
इससे पहले जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में विशाल 584 रन बनाकर मैच पर मजबूत पकड़ बनाई थी. जवाब में चौथे दिन 220/5 से आगे खेलते हुए कर्नाटक की टीम आखिरी पांच विकेट सिर्फ 73 रन जोड़कर गंवा बैठी और जम्मू-कश्मीर को 291 रनों की अहम बढ़त मिल गई.
आकिब ने कर्नाटक के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (160) को आउट कर मैच में निर्णायक झटका दिया. उन्होंने शिखर शेट्टी का विकेट भी लेकर विपक्ष की उम्मीदें तोड़ दीं.
गांगुली ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जम्मू-कश्मीर की टीम ने दुनिया को दिखा दिया है कि मेहनत और इरादे क्या कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियां मजबूत खिलाड़ी तैयार करती हैं और यह टीम पूरे क्षेत्र को गर्व महसूस करा रही है. उन्होंने संकेत दिया कि आकिब के लिए इंग्लैंड दौरा इंटरनेशनल करियर की शुरुआत हो सकता है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








