
Astrology : इस राशि की लड़कियां होती हैं चंचल और होशियार, गलत बात पर नहीं करती हैं समझौता
ABP News
Astrology : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशियों से भी व्यक्ति के स्वभाव का पता चलता है. लड़कियों के मामले में कहा जाता है कि जिन लड़कियों की ये राशि होती है, वे चंचल और होशियार होती हैं.
Zodiac Sign Personality : ग्रहों का प्रभाव मनुष्य की राशि पर भी पड़ता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि मनुष्य के भविष्य और स्वभाव के बारे में भी जानकारी देती हैं. ज्योतिष के मुताबिक जिन लड़कियों की राशि ये होती है, वे दूसरों से काफी अलग होती हैं. इनके सोचने समझने का नजरिया दूसरों को प्रभावित करता है. आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में-
मेष राशि (Aries)- जिन लड़कियों का नाम चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ अक्षर से आरंभ होता है, उनकी राशि मेष होती है. इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह को माना गया है. ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों का सेनापति बताया गया है. मंगल की शुभ स्थिति इस राशि की लड़कियों को उत्साही बनाती है. मेष राशि की लड़किया गलत बात को बर्दाश्त नहीं करती हैं. ये साहसी होती हैं. ये अपने मन की करती हैं. ये प्रत्येक कार्य को बहुत ही नियम और अनुशासन करती हैं. क्रोध आने पर ये सहज शांत नहीं होती हैं.













