
Ashes 2021 : रूट पर जमकर बरसे रिकी पोंटिंग... पूछा- आप क्यों बने हैं कप्तान?
AajTak
जो रूट ने अपनी टीम पर ही सवाल खड़े करते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि इंग्लैंड के गेंदबाजों को थोड़ा और आगे फुल लेंथ में गेंदबाजी ज्यादा करनी चाहिए थी. जो रूट की इसी बात को ध्यान में रखते हुए रिकी पोंटिंग भड़क गए
Ashes 2021: एडिलेड में खेले दूसरे एशेज टेस्ट में भी इंग्लैंड को एक बड़ी हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया के सामने किसी भी तरह की चुनौती रखती हुई नजर नहीं आ रही है. एडिलेड में खेले गए डे-नाइट टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 275 रनों से रौंदा. इस हार के बाद इंग्लिश कप्तान जो रूट के एक बयान पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी रिकी पोंटिंग बुरी तरह से भड़क गए. पोंटिंग ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट को दिए बयान में जो रूट की कप्तानी पर सवाल उठाते हुए कहा कि आप कप्तान क्यों बने हैं?

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












