
Anil Kumble Ten Wickets: कुंबले के '10 विकेट' वाले कमाल के 23 साल, द्रविड़ ने बॉलिंग कर मनाया जश्न
AajTak
पूर्व कप्तान अनिल कुंबले टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं. कुंबले ने 132 टेस्ट मैचों में 619 विकेट चटकाए थे. इस दौरान कुंबले ने 35 बार एक पारी में पांच विकेट लिए थे.
Anil Kumble Ten Wickets: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 7 फरवरी का दिन काफी खास है. 23 साल पहले इसी दिन साल 1999 में अनिल कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ एक पारी में पूरे 10 विकेट झटके थे. कुंबले तब ऐसा करने वाले वह विश्व के महज दूसरे गेंदबाज थे.अब इस खास मौके को कुंबले के टीममेट रह चुके राहुल द्रविड़ ने अलग अंदाज में सेलिब्रेट किया है. Celebrating the 23rd anniversary of @anilkumble1074's 10-74 😁😁😎 #TeamIndia | @Paytm | #INDvWI pic.twitter.com/jQtxQXduHr

मुस्ताफिजुर रहमान की जगह KKR में 'छुपा रुस्तम' की एंट्री, कोच ने कहा- हमारा अनलकी होना ही बनेगा लकी
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के कोच अभिषेक नायर ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को 'blessing in disguise' बताया. यानी एक दिखने वाली बदकिस्मती जिसके आखिर में अच्छे नतीजे होते हैं. मुस्ताफिजुर रहमान की जगह आए इस खिलाड़ी से टीम को नई उम्मीद है. 8वें स्थान पर खत्म हुए पिछले सीजन के बाद KKR अब चौथा IPL खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ फोकस कर रही है.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.











