
Anil Kumble 10 Wickets: PAK के खिलाफ अनिल कुंबले के 10 विकेटों की कहानी का वो हिस्सा, जिसमें हीरो राहुल द्रविड़ हैं
AajTak
इंडिया और पाकिस्तान के बीच सभी मुक़ाबले हमेशा कुछ एक्स्ट्रा लेकर आते हैं और क्रिकेट इन दोनों देशों के बीच पिसता हुआ मालूम देता है. लेकिन 1999 की ये सीरीज़ कुछ अलग थी. पाकिस्तान ने एक रोंगटे खड़े कर देने वाले पहले टेस्ट मैच में जीत हासिल की थी और मैदान में मौजूद दर्शकों ने उनके लिए खड़े होकर तालियां बजाई थीं.
7 फ़रवरी. भारतीय क्रिकेट के लिये एक बहुत बड़ा दिन. वो दिन, जो इतिहास में दर्ज हुआ और सालों-साल जिसके बारे में बात होती रहेगी. इंडिया और पाकिस्तान के बीच हो रहे टेस्ट मैच का ये चौथा दिन था जो आख़िरी साबित हुआ. इसी दिन एक रिकॉर्ड बना. अनिल कुम्बले ने एक पारी में सभी विकेट अपने नाम किये. विवादों से घिरी सीरीज़, जिसका पहला टेस्ट मैच चेन्नई में हुआ और रोमांचक स्थितियों में भारत हार गया, अब 1-1 पर आ गयी थी. वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने अपनी किताब टीम लोकतंत्र में इस टेस्ट मैच और अनिल कुम्बले के कारनामे के बारे में एक दिलचस्प कहानी बतायी. अनिल कुम्बले के अलावा, राहुल द्रविड़ भी इस कहानी के बड़े हीरो हैं. कहानी कुछ यूं है: साल 1999. दिल्ली का फ़िरोज़ शाह कोटला मैदान. इंडिया और पाकिस्तान के बीच एक टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैदान में एक और ख़ास बात चल रही थी. ये वो मैदान था जहां देश के दो ज़माने एक दूसरे के सामने थे. जहां फ़िरोज़ शाह तुग़लक के शाही महलों के अवशेष और कंक्रीट का स्टेडियम दिखाई दे रहा था.

मुस्ताफिजुर रहमान की जगह KKR में 'छुपा रुस्तम' की एंट्री, कोच ने कहा- हमारा अनलकी होना ही बनेगा लकी
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के कोच अभिषेक नायर ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को 'blessing in disguise' बताया. यानी एक दिखने वाली बदकिस्मती जिसके आखिर में अच्छे नतीजे होते हैं. मुस्ताफिजुर रहमान की जगह आए इस खिलाड़ी से टीम को नई उम्मीद है. 8वें स्थान पर खत्म हुए पिछले सीजन के बाद KKR अब चौथा IPL खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ फोकस कर रही है.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.











