
Angry Boss: टारगेट पूरा नहीं होने पर दिया इस्तीफा, बॉस ने फोड़ दिया एम्प्लाई का सिर और फिर
AajTak
स्वास्थ्य बीमा कंपनी में सहयोगी क्लस्टर मैनेजर के पद पर काम करने वाले आनंद ने बताया कि वह कंपनी द्वारा दिए गए 5 लाख रुपये के टारगेट को पूरा नहीं कर पाया. जिसके बाद उसने अपना इस्तीफा बॉस को भेज दिया. लेकिन उन्होंने उसे स्वीकार नहीं किया. इसके बाद उन्होंने बातचीत करने के लिए ऑफिस बुलाया. इस दौरान बॉस ने आनंद के सिर पर घड़ी फेंक कर मार दी.
मुंबई के बोरीवली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक कर्मचारी ने टारगेट पूरा ना होने पर इस्तीफा दे दिया. जिसे उसके बॉस ने स्वीकार नहीं किया. इसके बाद एक मीटिंग में बॉस ने कर्मचारी के सिर पर टेबल घड़ी फेंक दी. पीड़ित कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने 35 वर्षीय मैनेजर अमित सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. पीड़ित 30 साल का आनंद सिंह इंश्योरेंस फॉर्म में काम कर रहा था.
आनंद ने पुलिस को बताया कि वो पिछले साल से स्वास्थ्य बीमा कंपनी के साथ सहयोगी क्लस्टर मैनेजर के पद पर काम कर रहा था. उसे एक बैंक की स्वास्थ्य बीमा योजनाओं को बेचने का टारगेट मिला. वह सितंबर में 5 लाख रुपये के टारगेट पूरा नहीं कर सका. फिर उसने 9 अक्टूबर को अपना इस्तीफा बॉस अमित सिंह को दे दिया. लेकिन उन्होंने उसे स्वीकार नहीं किया.
आनंद का आरोप है कि शनिवार सुबह साढ़े 9 बजे अमित सिंह ने फोन कर उसे दफ्तर बुलाया और काम की सभी डिटेल्स देने को कहा. इस पर उसने कहा कि वो अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाया है. शाम तक सारे डिटेल्स समिट कर देगा. इसके बाद मैं उनके एक फोन कॉल का जवाब नहीं दे पाया तो अमित सिंह ने मुझे फोन कर गालियां दी और शाम ऑफिस में मिलने के लिए बुलाया.
जब मैं शाम के समय बॉस से मिला था. हम दोनों के बीच काम लेकर बातचीत शुरू हो गई. इस दौरान अमित ने अपना आपा खो दिया जब मीटिंग रूम में इस मामले पर चर्चा करने से इनकार कर दिया और अचानक, उसने एक टेबल घड़ी उठाई और उसे मेरे सिर पर मार दिया, जिससे उसका प्लास्टिक क्रिस्टल चकनाचूर हो गया. मेरे सिर से बहुत खून बहने लगा, जिससे मेरे साथी मुझे शताब्दी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मेरे सिर से प्लास्टिक के टुकड़े निकाले और घाव पर टांके लगाए.
शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने अपने मंथली टारगेट 5 लाख रुपये के मुकाबले 1.5 लाख रुपये की बीमा योजना बेची थी. आगे कहा, 'मैं नौकरी छोड़ने के लिए तैयार था और इस्तीफा भी दे दिया था, लेकिन वह इसे स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं था. वो लगातार मुझे गंदी गाली देता रहता था.' बोरीवली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक निनाद सावंत ने कहा कि उन्होंने अमित के खिलाफ मारपीट से संबंधित आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. उन्होंने कहा, 'हमने उसे गिरफ्तार नहीं किया है. हम उन्हें धारा 41 का नोटिस भेजेंगे और उसके बाद हम तदनुसार कार्रवाई करेंगे.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










