
Andy Flower: यूएई टी20 लीग में धमाल मचाएगी अडानी की टीम गल्फ जायंट्स, एंडी फ्लावर बने कोच
AajTak
एंडी फ्लावर आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के हेड कोच हैं. अब वह यूएई टी20 लीग में अडानी ग्रुप की टीम गल्फ जायंट्स को कोचिंग देने जा रहे हैं.
अडानी समूह की कंपनी अडानी स्पोर्ट्सलाइन ने कुछ महीने पहले यूएई टी20 लीग (ILT20) में एक फ्रेंचाइजी खरीदी थी. अब इस फ्रेंचाईजी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. अडानी ग्रुप ने अपनी टीम का नाम गल्फ जायंट्स रखा है. साथ ही ग्रुप ने लखनऊ सुपर जायंट्स के मौजूदा कोच एंडी फ्लावर को हेड कोच के रूप में साइन किया है.
एंडी फ्लावर को साइन करने को लेकर ग्रुप ने कहा, 'एंडी यकीनन जिम्बाब्वे के अब तक के सबसे महान क्रिकेटर हैं. उनके पास तीन दशक का क्रिकेट का अनुभव है. फ्लावर इंग्लैंड और अफगानिस्तान के साथ-साथ पंजाब किंग्स (आईपीएल), मराठा अरेबियंस (अबू धाबी टी10), मुल्तान सुल्तान्स (PSL),सेंट लूसिया किंग्स (CPL) और दिल्ली बुल्स (अबू धाबी टी10) जैसी फ्रेंचाइजी टीमों को कोचिंग दे चुके हैं.'
फ्लावर ने इसे लेकर कहा, 'मुझे अडानी समूह विशेष रूप से अडानी स्पोर्ट्सलाइन के साथ जुड़ने पर बहुत गर्व है. अधिकांश लोग कंपनी की शक्ति, आकार और पहुंच के बारे में जानते हैं और खेल के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखना अद्भुत है. किसी का हिस्सा बनना रोमांचक है. लीडर्स के रूप में, हमारा काम खिलाड़ियों की सेवा करना है और यह सिद्धांत मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है.'
मुंबई-केकेआर-दिल्ली ने भी खरीदी हैं टीमें
ILT20 का पहला सीजन 2022 में आयोजित होने की उम्मीद थी, लेकिन इसे बाद में 2023 तक के लिए बढ़ा दिया गया. ग्लेजर परिवार और कैपरी ग्लोबल की टीमें भी लीग का हिस्सा होने जा रही हैं. ग्लेजर फैमिली ने टॉम मूडी और कैपरी ग्लोबल ने आर श्रीधर को क्रिकेट निदेशक के रूप में अनुबंधि किया है. साथ ही इस टी20 लीग में आईपीएल फ्रेंचाइजी- मुंबई इंडियंस (MI), दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने भी टीमें खरीदी हैं.
अगले साल जनवरी-फरवरी में होगा टूर्नामेंट

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








