
Anand Mahindra ने पूरा किया अपना वादा, टी नटराजन को भेजी नई SUV कार, देखिए PHOTOS
Zee News
बता दें कि आनंद महिंद्रा ने न सिर्फ नटराजन को बल्कि मोहम्मद सिराज, शुभमन गिल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर और नवदीप सैनी को भी कार गिफ्ट में देने की बात कही थी.
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ बेहतरीन परफॉर्मेंस करने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज को टी नजराजन को ऑटोमोबाइल कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने कार गिफ्ट करने का वादा किया था और उन्होंने अपना वो वादा पूरा कर दिया है. इसकी जानकारी खुद टी नटराजन ने अपने ट्विटर हैंडल के ज़रिए दी है. As I drive the beautiful home today, I feel immense gratitude towards Shri for recognising my journey & for his appreciation. I trust sir, that given your love for cricket, you will find this signed shirt of mine from the Test, meaningful 2/2 भारत के लिए क्रिकेट खेलना मेरी जिंदगी का सबसे बड़ी बात रही. उन्होंने बताया कि यहां तक पहुंचना उनके लिए बहुत दुखभरा रहा. जिस तरह से, मुझे आपका प्यार मिला है उसने मुझे अभिभूत कर दिया है. अद्भुत लोगों का समर्थन और प्रोत्साहन, मुझे रास्ते तलाश करने में मददगार साबित होता है. एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा- मैं आज नई एसयूवी थार गाड़ी को ड्राइव करते हुए अपने घर लाया, आज मैं श्री आनंद महिंद्रा का बहुत शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. मेरी यात्रा और उनकी सराहना के लिए धन्यवाद. क्रिकेट के लिए आपके प्यार देखते हुए, # गाबा टेस्ट की जर्सी आपको भेंट कर रहा हूं.More Related News
