
Ambrane ने गेमर्स के लिए लॉन्च किए खास ईयरबड्स, काफी कम रखी गई है कीमत, जानें फीचर्स
AajTak
भारत में गेमिंग का क्रेड भी काफी ज्यादा है. इसको देखते हुए Ambrane ने अपने नए ईयरबड्स Dots play TWS को देश में लॉन्च किया है. इसकी कीमत भी काफी कम रखी गई है.
मोबाइल एक्सेसरीज ब्रांड Ambrane ने गेमर्स के लिए खास अपने नए TWS ईयरबड्स को लॉन्च कर दिया है. इस डिवाइस में गेमिंग एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए अल्ट्रा-लो लेटेंसी रेट और ज्यादा एक्यूरेसी दी गई है. कंपनी ने इसका नाम Ambrane Dots play TWS रखा है.
Ambrane Dots play TWS की कीमत
Ambrane Dots play TWS को अभी ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर स्पेशल प्राइस पर उपलब्ध करवाया गया है. इसे आप केवल 1,199 रुपये में खरीद सकते हैं. इस कॉम्पैक्ट TWS में ब्लैक मेट फिनिश बॉडी LED लाइट्स के साथ दी गई है. इससे ये प्रीमियम फील करवाता है.
Ambrane Dots play TWS के फीचर्स
Ambrane Dots play TWS को पोर्टेबल साइज में पेश किया गया है. इस वजह से आप इसे आसानी से पॉकेट में रख सकते हैं. इसे डेली यूज या गेमिंग के लिए यूज किया जा सकता है. कंपनी ने कहा है कि इन गेमिंग ईयरबड्स में Ultra-Low Latency Gaming Mode फीचर दिया गया है. इससे आप प्रो गेमिंग एक्सपीरियंस मिलेगा.
इन ईयरबड्स में 13mm के ड्राइवर्स दिए गए हैं. जो बेहतरीन बेस और ट्रेबल प्रोड्यूस करने के अलावा बैलेंस्ड गेमिंग साउंड सिग्नेचर को मेंटेन करते हैं. इन ईयरबड्स में पैसिव नॉइज कैंसिलेशन एक्सपीरियंस क्लियर सुनने के लिए दिया जाता है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









