
Amazon Apple Days सेल शुरू, iPhone, iPad और MacBook पर बंपर छूट
AajTak
Apple Days Sale Amazon India: ऐमेजॉन ने एक प्रेस रीलिज जारी करके नए सेल के बारे में बताया है. कंपनी के मुताबिक इस सेल में कई तरह के डील्स और डिस्काउंट दिए जाएंगे.
ई-कॉमर्स कंपनी Amazon India ने Apple Days सेल का ऐलान कर दिया है. Apple Days में ऐपल के प्रोडक्ट पर काफी ऑफर्स और डील्स दिए जा रहे है. ऐमेजॉन पर चलने वाले इस Apple Days में लेटेस्ट iPhone 12 सीरीज पर भी डिस्काउंट दिए जा रहे है. Amazon का ये Apple Days सेल 17 मार्च तक के लिए है. आइए जानते है Amazon के Apple Days सेल में क्या है खास. Apple Days सेल में iPhone 12 mini पर 2,800 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसे कस्टमर्स 67,100 रुपये में खरीद सकते है. इसको HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 6,000 रुपये का एक्सट्रा डिस्काउंट दिया जा रहा है. iPhone 12 mini में A14 Bionic चिप के साथ 4GB रैम दिया गया है. इसके रियर में 12-12 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है.More Related News













