
Akhilesh Yadav Takes Oath: अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा में ली शपथ, पहली बार बने हैं विधायक
ABP News
अखिलेश यादव सदन में विपक्ष के नेता हैं. उन्होंने पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ा. वह करहल विधानसभा सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं.
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा में सदन के विधायक पद की शपथ ली. अखिलेश यादव सदन में विपक्ष के नेता हैं. उन्होंने पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ा. वह करहल विधानसभा सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं. बीजेपी ने उनके खिलाफ मोदी सरकार में मंत्री एस पी सिंह बघेल को टिकट दिया था. सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने भी अखिलेश के लिए चुनाव प्रचार किया था.
अखिलेश इससे पहले आज़मगढ़ से लोकसभा के सांसद थे. विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद उन्होंने ये पद छोड़ दिया. अखिलेश अब यूपी विधानसभा में सपा विधायक दल के नेता के तौर पर विपक्ष की कमान संभालते नजर आएंगे.

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












