
Akash Madhwal Life Story: धोनी जैसी है मधवाल की कहानी, 2 साल तक इंजीनियर की नौकरी की, फिर दिया क्रिकेट का ट्रायल
AajTak
Akash Madhwal Family Interview: आकाश मधवाल के क्रिकेट में आने की कहानी क्या है, कैसे लोकल टूर्नामेंट खेलते हुए वह IPL टीम में आ गए? उनके क्रिकेट में आने की कहानी उनकी मां आशा मधवाल और भाई आशीष मधवाल ने आज तक से एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में शेयर की.
Akash Madhwal Life Story: 'आज अक्कू (आकाश मधवाल का घर का नाम) के पापा होते तो उन्हें बहुत खुशी होती, आज हम अकेले में ही सारी खुशियां देख रहे हैं. अक्कू के पापा ने तो केवल नौकरी की, अब उनके लिए खुशी के दिन आए थे. आज उनकी बहुत कमी खल रही है. यह बात कहते हुए आकाश मधवाल की मां आशा इमोशनल हो गईं.' मैच के बाद आकाश की मां को जब प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला तो उनके आंसू छलक पड़े. आकाश के भाई आशीष ने कहा- मां ने बस यही कहा आज अक्कू ने नाम रोशन कर दिया.
आकाश के अलावा परिवार में उनके बड़े भाई आशीष हैं. आशीष के बिजनेस आकाश की मां आशा मधवाल अपने बेटे की सफलता के बारे में जब 'आज तक' से बात कर रही थीं तो उनकी आवाज में बेटे की कामायबी का सुख और पति के साथ ना होने का दर्द साफ तौर पर झलक रहा था.
आशा मधवाल ने कहा- 5 विकेट लेने के बाद वो बहुत खुश था. वो हर मैच से पहले और खत्म होने के बाद फोन करता है. लखनऊ के खिलाफ मैच खत्म होने के बाद फोन किया और कहा खाना खा लिया और रात में दो बजे की अहमदाबाद की फ्लाइट है, जहां मुंबई को गुजरात टाइटन्स से क्ववालिफायर-2 मुकाबला खेलना है.
आकाश की मां ने हमें बताया- उसने रूड़की में मौजूद कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (COER) से सिविल इंजीनियरिंग की. फिर बहादराबाद ब्लॉक में 2016 से 2018 साल के बीच JE की नौकरी भी की. इसके बाद उन्होंने क्रिकेट का ट्रायल दिया. फिर जाकर उसने उत्तराखंड के लिए क्रिकेट खेला.
ऐसे में आकाश की कहानी भी एमएस धोनी से मेल खाती है. जो भारतीय रेलवे में टिकट कलेक्टर की नौकरी करने के बाद क्रिकेट में आए थे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










