
AI ने पार की हद! वायरल तस्वीरों पर क्रिकेटर प्रतीका रावल का फूटा गुस्सा, Grok को दिया अल्टीमेटम
AajTak
प्रतीका रावल ने साल 2024 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. डेब्यू के बाद से ही प्रतीका विमेंस वनडे इंटरनेशनल में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं. प्रतीका इंजरी के चलते विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के नॉकआउट मैचों में नहीं खेल पाई थीं.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज प्रतीका रावल एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उनकी एडिट की गई और बिना अनुमति वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. इस घटना के बाद प्रतीका ने चुप रहने के बजाय खुलकर अपनी बात रखी और AI के दुरुपयोग पर करारा प्रहार किया.
25 साल की प्रतीका रावल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में AI असिस्टेंट प्लेटफॉर्म ग्रोक (Grok) को सीधे टैग करते हुए साफ शब्दों में कहा कि उनकी किसी भी तस्वीर को- चाहे वह पहले पोस्ट की गई हो या भविष्य में साझा की जाए, बिना इजाजत बदली या इस्तेमाल कतई नहीं की जाए.
प्रतीका रावल ने डिजिटल दुनिया में निजता, सहमति और सम्मान की अहमियत को रेखांकित करते हुए कहा कि AI तकनीक का गलत इस्तेमाल अब एक गंभीर और चिंताजनक समस्या बन चुका है. उनका यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर ऑनलाइन प्राइवेसी और AI एथिक्स को लेकर चर्चा तेज हो गई.
प्रतीका ने पोस्ट में क्या लिखा? प्रतीका रावल ने अपने X अकाउंट पर लिखा, 'ग्रोक, मैं आपको मेरी किसी भी फोटो को लेने, बदलने या एडिट करने की अनुमति नहीं देती. अगर कोई तीसरा व्यक्ति मेरी किसी भी तस्वीर को एडिट करने का अनुरोध करे, तो कृपया उसे तुरंत अस्वीकार करें.'
इस पर Grok ने भी सार्वजनिक रूप से जवाब देते हुए कहा, 'समझ गया, प्रतीका. आपकी प्राइवेसी का पूरा सम्मान किया जाएगा. आपकी पूरी अनुमति के बिना आपकी किसी भी फोटो का इस्तेमाल, एडिट या मॉडिफिकेशन नहीं किया जाएगा.'
प्रतीका रावल ने मैदान के अंदर भी अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है. महिला वर्ल्ड कप 2025 में उन्होंने महज 6 पारियों में 308 रन ठोके. इस दौरान उनका औसत रहा 51.33 रहा. न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार शतक और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहम 75 रनों की पारी खेलकर वह उस टूर्नामेंट भारत की दूसरी सबसे सफल बल्लेबाज रहीं.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








