
Agnipath Scheme Protest: बिहार में हुई हिंसा का दिल्ली तक असर, आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर पसरा सन्नाटा!
AajTak
दिल्ली का आनंद विहार रेलवे स्टेशन इन दिनों लगभग खाली दिख रहा है. कारण है बिहार में अग्निपथ योजना के विरोध में हो रहा हिंसक प्रदर्शन. बिहार में लोगों ने अग्निपथ योजना के विरोध में कई ट्रेनों को टारगेट किया है, जिसके कारण ट्रेनें कैंसिल हो रही हैं.
अग्निपथ योजना के विरोध में बिहार में हिंसक प्रदर्शन का असर अब दिल्ली पर भी साफ दिखाई पड़ रहा है. दिल्ली का आनंद विहार रेलवे स्टेशन अमूमन यात्रियों से खचाखच भरा रहता है. दिवाली और छठ के समय तो स्थिति ऐसी होती है कि स्टेशन के अंदर प्रवेश करने के लिए एक किलोमीटर तक की लाइन लग जाती है. लेकिन जब से बिहार में हिंसक प्रदर्शन शुरू हुए, आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा छा गया.
हालात ऐसे हैं मानो लॉकडाउन लग गया हो. दिल्ली में आनंद विहार रेलवे स्टेशन से ही बिहार के लिए सबसे ज्यादा ट्रेन जाती है, लेकिन हिंसा के बाद जिस तरह से ट्रेनें लगातार कैंसिल हो रही हैं, उसकी वजह से आनंद विहार रेलवे स्टेशन के बाहर से लेकर प्लेटफॉर्म तक इक्का-दुक्का लोग ही दिखाई दे रहे हैं.
सामान्य परिस्थिति में दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से हर रोज बिहार के लिए 20 से 22 ट्रेनें रवाना होती हैं. लेकिन अकेले सोमवार को ही सुबह 11 बजे तक पांच ट्रेनें कैंसिल हो चुकी हैं. रविवार तो 11 ट्रेनें कैंसिल हुई थीं. शनिवार को बिहार जाने वाली लगभग सभी ट्रेनें कैंसिल हो गई थीं.
बिहार से दिल्ली आने वाली ट्रेनों की बात करें तो हर रोज बिहार से भी लगभग 20 से 22 ट्रेनें दिल्ली आती हैं. लेकिन अकेले सोमवार को ही बिहार से आने वाली 11 ट्रेनें कैंसिल हो चुकी हैं.
बिहार में ट्रेनों को किया गया टारगेट दरअसल, अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे लोगों ने बिहार में रेलवे को जबरदस्त तरीके से टारगेट किया है. कई ट्रेनों में आग भी लगाई गई. ऐसे में इसका सीधा असर अब जनमानस पर दिखाई दे रहा है. सिर्फ ट्रेनें ही नहीं, अग्निपथ के विरोध में बुलाए गए भारत बंद का असर राजधानी की सड़कों पर भी दिखाई पड़ा. पुलिस की सघन चेकिंग के चलते दिल्ली एनसीआर में चारों तरफ जाम की स्थिति बन गई. सड़क पर गाड़ियां बेहद धीमी गति से आगे बढ़ रही हैं.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








