
Agni Panchak 2022: आज से शुरू हो रहा है साल का अंतिम पंचक, भूलकर न करें ये गलतियां
AajTak
Agni Panchak 2022: माना जाता है कि पंचक के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए क्योंकि ये सबसे अशुभ काल माना जाता है. इस बार पंचक 27 दिसंबर 2022 यानी आज से शुरू हो रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब चंद्रमा धनिष्ठा नक्षत्र के तीसरे पद, शतभिषा नक्षत्र, रेवती नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद और पूर्वाभाद्रपद के चारों चरणों में भ्रमण करता है तब पंचक तिथि की शुरुआत होती है.
Agni Panchak 2022: जब चंद्रमा कुंभ और मीन राशि में भ्रमण करता है तब पंचक तिथि की शुरुआत होती है. साथ ही जब चंद्रमा धनिष्ठा नक्षत्र के तीसरे पद, शतभिषा नक्षत्र, रेवती नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद और पूर्वाभाद्रपद के चारों चरणों में भ्रमण करता है तब भी पंचक तिथि की शुरुआत होती है. जो पंचक मंगलवार को लगता है उसे अग्नि पंचक के नाम से जाना जाता है. अग्नि पंचक को अशुभ माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पंचक में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है. इस बार पंचक आज से यानी 27 दिसंबर से शुरू हो रहे हैं. पंचक 5 दिनों तक होते हैं. आइए जानते हैं कि पंचक कब से कब तक हैं.
कब से कब तक है पंचक
हर महीने पांच दिन पंचक लगता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार 27 दिसंबर 2022 को मंगलवार के दिन पंचक सुबह 03 बजकर 31 मिनट से प्रारंभ हो जाएगा और 31 दिसंबर 2022 को शनिवार के दिन इसका समापन सुबह 11 बजकर 47 मिनट पर होगा. इस बार अग्नि पंचक लगने जा रहा है.
पंचक के दौरान कौन से कार्य नहीं करने चाहिए
1. पंचक के दौरान न तो लकड़ी खरीदनी है और लकड़ी को घर में इकट्ठा भी नहीं करना है. साथ ही लकड़ी से बनी कोई भी ना ही खरीदनी है और ना ही बनवानी है.
2. पंचक के दौरान दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए. मान्यताओं के अनुसार यह दिशा यमराज की दिशा मानी जाती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










