
Adar Poonawalla ने अमेरिकी राष्ट्रपति से की अपील, बोले- अगर कोरोना के खिलाफ हैं एकजुट, तो हटाएं प्रतिबंध
Zee News
जानकारी के अनुसार, इस वक्त कंपनी हर महीने 6 से 7 करोड़ वैक्सीन का उत्पादन कर रही है. ये टीकें भारत में फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को लगाए जा रहे हैं.
नई दिल्ली: भारत में कोरोना (Coronavirus) संक्रमितों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में वैक्सीन की ही एकमात्र सहारा माना जा रहा है. लेकिन लगातार घट रहे कोरोना वैक्सीन के प्रोडक्शन ने सभी को चिंता में डाल दिया है. इसी बीच कोविशील्ड वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के सीईओ अदार पूनावाला (Adar Poonawalla) ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) को ट्वीट कर अपील की है. Respected , if we are to truly unite in beating this virus, on behalf of the vaccine industry outside the U.S., I humbly request you to lift the embargo of raw material exports out of the U.S. so that vaccine production can ramp up. Your administration has the details. उन्होंने बाइडन को टैग करते हुए लिखा, 'यदि हम एकजुटता के साथ इस वायरस को हराना चाहते हैं तो अमेरिका के बाहर की वैक्सीन इंडस्ट्री की ओर से मैं अपील करता हूं कि आप वैक्सीन के निर्माण के लिए जरूरी कच्चे माल के निर्यात पर लगी रोक को हटाएं, जिससे वैक्सीन का प्रोडक्शन बढ़ाया जा सके. आपके प्रशासन के पास पूरी जानकारी है.'More Related News
