
ABG banking fraud: 15 साल पहले गुजरात में CAG रिपोर्ट से लेकर 28 बैंकों से चीटिंग तक... देश के सबसे बड़े बैंकिंग फ्रॉड में अबतक क्या-क्या हुए खुलासे
AajTak
ABG Shipyard Bank Fraud Case: 1985 में शुरू हुई एबीजी शिपयार्ड पर देश के 28 बैंकों से 22,842 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है. इस मामले में SBI ने पहली बार नवंबर 2019 में CBI में शिकायत दर्ज कराई थी. CBI ने 7 फरवरी 2022 को केस दर्ज किया है.
ABG Shipyard Bank Fraud Case: देश के 28 बैंकों से 22 हजार 842 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. इसे देश का सबसे बड़ा बैंकिंग घोटाला कहा जा रहा है. इस मामले में CBI ने 7 फरवरी को FIR दर्ज की है, जिसमें एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड के चेयरमैन ऋषि कमलेश अग्रवाल (Rishi Kamlesh Agarwal), एमडी संथान मुथुस्वामी के अलावा कंपनी के तीन डायरेक्टर को आरोपी बनाया है. ये FIR देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI की शिकायत पर दर्ज की गई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











