
AB de Villiers Birthday: 38 साल के हुए मिस्टर 360, कोहली ने किया खास अंदाज में विश
AajTak
साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स 17 फरवरी को 38 साल के हो गए . मिस्टर 360 के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स का शुमार क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ियों में होता है.
साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स 17 फरवरी को 38 साल के हो गए . मिस्टर 360 के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स का शुमार क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ियों में होता है. डिविलियर्स ने 23 मई 2018 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था. डिविलियर्स ने अपने बल्ले से कई यादगार पारियां खेली हैं.
भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने मित्र डिविलियर्स को जन्मदिन की बधाई दी है. कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने पूर्व आईपीएल टीममेट को खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं. प्रोटियाज दिग्गज के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए कोहली ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो बिस्किट, आपको हमेशा ढेर सारा प्यार मेरे भाई.'
पिछले साल नवंबर में क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद एबी डिविलियर्स और विराट कोहली से साथ छूट गया था. आरसीबी में दोनों खिलाड़ी लंबे समय तक एक-साथ खेले. आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम छोड़ने के बाद एबी डिविलियर्स ने आरसीबी का रुख किया था. विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की जोड़ी ने आरसीबी के लिए कई यादगार साझेदारियां कीं.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












