
Aaj ka Panchang 7 October Navratri 2021 Live: आज नवरात्रि प्रारंभ, जानें घट स्थापना मुहूर्त, विधि व आज का पंचांग
ABP News
Aaj ka Panchang 7 October Navratri Kalash Sthapana Live Updates: आज से नवरात्रि प्रारंभ हो चुकी है. नवरात्रि के प्रथम दिन कलश स्थापन के बाद मां शैलपुत्री की पूजा करते हैं. जानें मुहूर्त व विधि
Aaj ka Panchang 7 October Navratri Kalash Sthapana Live Updates: हिंदू कैलेडर के अनुसार, आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. आज 07 अक्टूबर 2021 और दिन गुरुवार है. आज से शारदीय नवरात्रि शुरू हो गई है. नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. आज नवरात्रि के प्रथम दिन घटस्थापना या कलश स्थापना के साथ नवरात्रि व्रत और मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है. इस बार शारदीय नवरात्रि 8 दिनों की है. और माता रानी डोली पर सवार होकर भक्तों के कल्याण के लिए आएंगी. आज नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को प्रसन्न करने का सबसे उत्तम दिन होता है. मां दुर्गा की कृपा से आपके सभी संकट दूर होंगे और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी.
आज का पंचांग













