
83 फेम Jatin Sarna का शॉकिंग खुलासा, 1 नहीं 12 फिल्में कीं रिजेक्ट, Akshay-Salman की फिल्म भी शामिल
AajTak
एक बार अक्षय कुमार की फिल्म 'एयरलिफ्ट' से जतिन सरना को निकाल दिया गया था, जिसके बारे में एक्टर को बताया तक नहीं गया था. हाल ही में एक इंटरव्यू में जतिन सरना ने बताया कि उनके पास अक्षय कुमार, सलमान खान समेत कई बड़े सितारों की फिल्म के ऑफर आए, लेकिन उन्होंने रिजेक्ट कर दिए.
'सेक्रेड गेम्स' में शानदार परफॉर्मेंस के बाद रणवीर सिंह की धमाकेदार फिल्म '83' से अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर जतिन सरना धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपना पैर जमाने में कामयाब हो रहे हैं. जतिन सरना ने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'सोनचिड़िया' में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन उस समय इन्हें किसी ने उस तरीके से नोटिस नहीं किया था. बाद में 'दरबार' और 'सात उच्चक्के' में ऑडियन्स इनकी परफॉर्मेंस से काफी इंप्रेस हुई. हालांकि, जतिन के लिए यह जर्नी आसान बिल्कुल नहीं रही. एक बार अक्षय कुमार की फिल्म 'एयरलिफ्ट' से जतिन सरना को निकाल दिया गया था, जिसके बारे में एक्टर को बताया तक नहीं गया था. हाल ही में एक इंटरव्यू में जतिन सरना ने बताया कि उनके पास अक्षय कुमार, सलमान खान समेत कई बड़े सितारों की फिल्म के ऑफर आए, लेकिन उन्होंने रिजेक्ट कर दिए. कुछ समय में ही जतिन सरना ने करीब 12 फिल्में रिजेक्ट की हैं.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











