
8 चौके, 7 छक्के... वानखेड़े में संजू सैमसन का तूफान, अंग्रेज गेंदबाजों को जमकर रगड़ा
AajTak
संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच वाली फॉर्म को सेमीफाइनल में भी कायम रखा. संजू ने 89 रनों की तूफानी पारी खेल फैन्स का मनोरंजन किया. संजू शतक से चूक गए, लेकिन उनकी यह इनिंग्स सालों तक याद रखी जाएगी.
इंग्लैंड के खिलाफ आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का जलवा देखने को मिला. गुरुवार (5 मार्च) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस मैच में सैमसन ने 42 गेंदों का सामना करता हुए 89 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और सात छक्के शामिल रहे. संजू को ऑफ-स्पिनर विल जैक्स ने फिल साल्ट के हाथों कैच आउट कराया. ऑफ स्टम्प के बाहर की गेंद पर सैमसन इनसाइड-आउट शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद बल्ले के निचले किनारे पर लगकर गेंद हवा में गई और डीप कवर पर फील्डर ने कैच लपक लिया.
संजू सैमसन सेमीफाइनल में शुरुआत से ही बड़े शॉट्स खेल रहे थे. हालांकि 15 रनों के निजी स्कोर पर इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक ने उनका कैच टपका दिया था. उसके बाद उन्होंने विपक्षी टीम को मौके नहीं दिए. संजू अर्धशतकीय आंकड़े तक सिर्फ 26 गेंदों में पहुंच गए, जो उनकी तूफानी बैटिंग को दर्शाता है.
संजू सैसमन ने इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में नाबाद 97 रन बनाकर भारतीय टीम को धमाकेदार जीत दिलाई थी. वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम यदि मुकाबला नहीं जीतती, तो उसे सेमीफाइनल का टिकट नहीं मिलता.
संजू सैसमन की तूफानी बल्लेबाजी के चलते भारत के 100 रन 8.3 ओवर में पूरे हो गए. टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में यह किसी टीम की दूसरी सबसे तेज संचुरी रही. इस मामले में न्यूजीलैंड पहले नंबर पर है. न्यूजीलैंड ने मौजूदा वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 7.5 ओवर में यह कारनामा किया था.
देखा जाए तो संजू सैसमन अब टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में सबसे बड़े स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में पूर्व कप्तान विराट कोहली की बराबरी पर पहुंच गए हैं. कोहली ने 2016 के वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम-चार मुकाबले में नाबाद 89 रन बनाए थे.
टी20 विश्व कप के नॉकआउट मैचों में सर्वोच्च स्कोर 100*- फिन एलन (न्यूजीलैंड) बनाम साउथ अफ्रीका, कोलकाता, 2026 सेमीफाइनल 96*- तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका) बनाम वेस्टइंडीज, द ओवल, 2009 सेमीफाइनल 89*- विराट कोहली (भारत) बनाम वेस्टइंडीज, मुंबई, 2016 सेमीफाइनल 89- संजू सैमसन (भारत) बनाम इंग्लैंड, मुंबई, 2026 सेमीफाइनल 86*- एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड) बनाम भारत, एडिलेड, 2022 सेमीफाइनल

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








